एनएच 139 और एनएच 110 पर बने गड्ढे बड़े हादसे को कर रहे आमंत्रित
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 और एनएच 110 पर की जगह बड़े-बड़े गढ्ढ़े बने हुए है। जो दुर्घटनाओं का आमंत्रण दें रहे है। अरवल शहर में एनएच 139 पर भगत सिंह चौक के पास खतरनाक तरीके से बना गड्ढा में अक्सर गाड़ियां फंसती हैं। वही कभी-कभी बाइक सवार भी गिरते हैं। कई बार ट्रक का गुल्ला भी टूटता है। महीनों से बना बड़ा गड्ढा अब आकर लें चूका है। इस मार्ग से झारखण्ड उत्तर प्रदेश पटना छपरा मुजफ्फरपुर सहित देश के कोई भी कोना में लोग जाते हैं।
हर दिन हजारों गाड़ियां इस मार्ग से गुजरती है। लेकिन महीनों पूर्व से बना गड्ढा विभागीय लापरवाही के कारण भरा नहीं जा सका है। जो चिंतित करने वाला है। क्योंकि प्रदेश के मुखिया कहते हैं कि सड़कों की हालत बेहतर हुई है। सड़कों में जो बड़े-बड़े गड्ढे हैं और उन गड्ढों में जमा बरसाती पानी वाहन चालकों को खासा परेशान कर रहा है। सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों और छोटी गाड़ियों के चालकों को झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन गड्ढों का समाधान किए जाने की मांग की है।
हो रही बारिश ने जल निकासी और एनएच की व्यवस्था की खाेली पाेल
बता दें कि इलाके में पिछले चार दिनों से हुई झमाझम बरसात ने जहां अरवल बाजार की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 की भी हालत बिगाड़ दी है। सड़क मार्ग के गड्ढो में जमा बरसाती पानी वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राष्ट्रीय राजमार्ग की दशा सुधारने की मांग की है। आलम यह है कि बरसात के समय इन गड्ढों पर पानी भर जाने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है। शिकायत के बावजूद इस टूटे सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ऐसे में हर समय सड़क हादसे की संभावना बनी रहती है।
गड्ढा के कारण आ रही है समस्या, लेकिन विभाग बैठा है मौन
एनएच 139 पर भगत सिंह चौक के पास बने गड्ढे बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। समय रहते अगर इसे भरा नहीं गया तो कोई बड़ी अनहोनी का आमंत्रण दें रहा है। पिछले दिनों इसी गड्डे में एक ट्रक का गुला टूट गया। जिसके कारण दो दिन तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही।इसी जगह पर एक ऑटो पलटा गया। जिसमें आठ लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। क्योंकि सभी लोग मामूली रूप से जख्मी थे। जहां गड्ढा है।वह एनएच 139 और एनएच 110 पर है। जिसके बारे में सभी को जानकारी है कि चकाचक सड़क है। लेकिन अभी बरसात का मौसम है। गड्ढा में पानी भरा होता है। जिससे लोगों को पता नहीं चल पा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/pits-on-nh-139-and-nh-110-invited-to-major-accident-127619291.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/15/90_1597445940.jpg
0 Response to "एनएच 139 और एनएच 110 पर बने गड्ढे बड़े हादसे को कर रहे आमंत्रित"
Post a Comment