Popular Posts

पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के लिए 42 गुना बढ़ गया बजट : सचिव

पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के लिए 42 गुना बढ़ गया बजट : सचिव

पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के बजट आकार में 42 गुना बढ़ोतरी हुई है, जो इन दोनों वर्गों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है। यह जानकारी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभागीय सचिव प्रेम सिंह मीणा ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008-09 में यह नया विभाग बनाया गया। उस समय इसका वार्षिक बजट 42.17 करोड़ रुपए था, जो वर्ष 2020-21 में बढ़कर 17.79 अरब रुपए हो गया है।

मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना वर्ष 2018 से लागू की गई। इसके तहत बीपीएससी (प्रारंभिक) परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को आगे की तैयारी के लिए 50 हजार रुपए, जबकि यूपीएससी (पीटी) पास करने वाले अभ्यर्थियों को आगे की तैयारी के लिए 1 लाख रुपए दिए जाते हैं।

इस योजना के तहत अबतक 3492 पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाया गया है। 64वीं बीपीएससी (पीटी) में सफल से 2418 अभ्यर्थियों को सहायता दी गई। उनमें से 373 ने मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की है। विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों में प्रति विद्यालय क्षमता 280 है। इसे बढ़ाकर 520 किया जाएगा। आवासीय विद्यालयों में विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, बहुद्देशीय हॉल, ओपन एयर थिएटर, बैडमिंटन कोर्ट और प्लेग्राउंड का निर्माण कराया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/budget-increased-42-times-for-backward-and-very-backward-classes-secretary-127612701.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/13/

0 Response to "पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के लिए 42 गुना बढ़ गया बजट : सचिव"

Post a Comment