स्वास्थ्य विभाग ने सिन्हा ब्लड बैंक को कराया बंद, संचालक फरार
खून के काले कारोबार में संलिप्त होने की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इमलीचट्टी स्थित सिन्हा ब्लड बैंक को शुक्रवार को बंद करा दिया। ड्रग इंस्पेक्टर विकास शिरोमणि की अनुशंसा पर सिविल सर्जन ने सिन्हा ब्लड बैंक को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया। वहीं स्टेट ड्रग कंट्रोलर को इस ब्लड बैंक का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी कर दी गई है।
मिठनपुरा के चूना भट्टी इलाके में उक्त ब्लड बैंक के रैकेट के 6 सदस्यों को खून का काला कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कमरे में मिली बड़ी मात्रा में ब्लड बैग व खून के नमूने से मिलान करने के बाद पाया गया कि उक्त ब्लड बैंक के द्वारा ही बैग की सप्लाई की गई थी। इस ब्लड बैंक के द्वारा 300 बैग जूरन छपरा की एक सर्जिकल दुकान से खरीदी गई थी। इधर, संचालक डॉ. नवीन सिन्हा और अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
एसकेएमसीएच में अधिकांश ग्रुप के ब्लड की भारी कमी
जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच में अधिकांश ग्रुप के ब्लड की भारी कमी है। सदर अस्पताल में 60 यूनिट की क्षमता के बजाय मात्र 20 यूनिट खून ही शेष रह गया है। लॉकडाउन के दौरान ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन नहीं होना इसका मुख्य कारण है। लोग संक्रमण के भय से ब्लड डोनेशन करने की इच्छा नहीं जता रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/health-department-shut-down-sinha-blood-bank-operator-absconding-127663626.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/29/
0 Response to "स्वास्थ्य विभाग ने सिन्हा ब्लड बैंक को कराया बंद, संचालक फरार"
Post a Comment