आप ने बाढ़ के दौरान कुव्यवस्था पर जताई चिंता, सरकार की आलोचना की
अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को जिला आप अध्यक्ष ई. कृष्ण किशोर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुम्हरा बिशनपुर चौक के समीप शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश में आयी प्रलयकारी बाढ़ के दौरान बिहार सरकार की कु-व्यवस्था पर चिंता जाहिर की गई। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने का कि बिहार में बाढ़ की तबाही पूरी तरह से प्राकृतिक आपदा नहीं है, बल्कि यह गरीब, मजदूर व किसान विरोधी मानसिकता वाली सरकार की लापरवाही का दुष्परिणाम है। सरकार जान-बूझकर बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान नहीं करती। इससे जिले में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से सड़कें तथा पुल-पुलिया टूट कर बह जाती है। किसानों का फसल नष्ट हो जाता है। गंदे पानी के कारण अनेक प्रकार की बिमारियां फैल रही है। उन्होंने सरकार से जिले के संपूर्ण 273 पंचायतों को बाढ़ प्रभावित इलाके में शामिल कर अविलंब राहत राशि तथा सामग्री पहुंचाने की मांग की। मौके पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गायत्री देवी, सचिव पूनम देवी, उपाध्यक्ष संगीता पासवान, नीनिया देवी, युवा अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार सुमन, रामबाबू राय व ज्योति नारायण दुबे आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/aap-expressed-concern-over-mismanagement-during-floods-criticized-the-government-127603221.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/10/3_1597013760.jpg
0 Response to "आप ने बाढ़ के दौरान कुव्यवस्था पर जताई चिंता, सरकार की आलोचना की"
Post a Comment