मांझा में सीएसपी संचालक को गोली मारकर एक लाख की लूट
मांझा में बाइक सवार हथियार बंद बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर लगभग एक लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच इलाके को सील कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।वहीं बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। गोली लगने के बाद संचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गोपालगंज से पैसा लेकर ग्राहकों को देने आया था संचालक
फिनो पेमेंट बैंक के सीएसपी संचालक जनमेजय कुमार गोपालगंज से 96 हजार 6 सौ 40 रुपया निकाल कर ग्राहकों को देने के लिए जैसे ही केंद्र पर पहुंचा वहां उसने अपने भाई राजकुमार को रुपया देकर किसी काम में लग गया इसी दौरान बदमाश आ धमके और गन प्वाइंट पर लेते हुए। रुपए लूटने की कोशिश की जब राजकुमार ने इसका विरोध किया तो गोली मारकर रूपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
एसपी बोले- 48 घंटे में गिरफ्तार होंगे बदमाश
एसपी मनोज कुमार तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम बनाई है।उन्होंने कहा कि हर हाल में बदमाश 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार होने चाहिए। व्यवसाइयो की सुरक्षा हर हाल में होनी चाहिए ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/manja/news/csp-operator-shot-and-looted-one-lakh-in-manjha-127664852.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/29/orig_4_1598719450.jpg
0 Response to "मांझा में सीएसपी संचालक को गोली मारकर एक लाख की लूट"
Post a Comment