Popular Posts

जन्म प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर के लिए 200 रुपए की थी डिमांड, एक सौ में पंचायत सचिव संतुष्ट

जन्म प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर के लिए 200 रुपए की थी डिमांड, एक सौ में पंचायत सचिव संतुष्ट

भ्रष्टाचार मामले में त्रिवेणीगंज प्रखंड एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल प्रखंड क्षेत्र के पथरा गोरधे पंचायत के पंचायत सचिव परमेश्वर पासवान के द्वारा जन्म प्रमाणपत्र पर महज हस्ताक्षर करने के एवज में रिश्वत लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। रिश्वतखोरी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पंचायत सचिव के द्वारा छात्रों से 200 रुपए रिश्वत मांगी जा रही है। इतना ही नहीं वायरल वीडियो में पंचायत सचिव रिश्वत भी लेते दिख रहे हैं। काफी मोलभाव के बाद पंस सौ रुपए में मान गए। लोगों का कहना है कि प्रखंड मुख्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। यूं कहें तो भ्रष्टाचार के गोद में त्रिवेणीगंज प्रखंड फल-फूल रहा है।
मालूम हो कि बीते कुछ महीनों में त्रिवेणीगंज में भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हो चुके हैं। प्रखंड कार्यालय हो अथवा थाना... हर जगह भ्रष्टाचार देखने को मिला है। कभी निगरानी की टीम के द्वारा अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप में कार्रवाई की गई है तो कभी लेन देन का वीडियो वायरल होता रहा है। इसके बाद भी भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग रहा है। जबकि जिला मुख्यालय में आए नए आइएस व आइपीएस अधिकारी से लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब भ्रष्टाचार पर रोक लगना तय है। लेकिन शायद ऐसा नहीं हो पाया।

मुझे फंसाने की साजिश है
रिश्वत लेने के बाद ही छात्रों का जन्म प्रमाणपत्र जारी किया गया। हालांकि जब इस बाबत पंचायत सचिव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि साजिश के तहत मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर 2 मिनट पांच सेकेंड के वीडियो में पंचायत सचिव परमेश्वर पासवान स्पष्ट तौर पर रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं।

बीडीओ से की गई बात
रिपोर्टर- एक वीडियो मैडम वायरल हो रहा है पंचायत सचिव का...
बीडीओ- क्या करें, मेरा माथा नहीं काम कर रहा है, क्या करें उसका फोन भी ऑफ केले है।
रिपोर्टर- बुला कर वेरिफाई कर लेते..
बीडीओ- उसका फोन ही नहीं लग रहा है। हम अपने परेशान है, क्या करें, वीडियो कौन वायरल कर रहा है, उसको स्टॉप करवाइए। बुजुर्ग आदमी है, मर जाएगा। जेल भी जा चुका है। देखते हैं। थोड़ा सा आपलोग भी....! वैसे हम उनपर कार्रवाई करेंगे...

वायरल वीडियो में छात्र व पंचायत सचिव के बातचीत का अंश
छात्र- एक सौ टका दै छिये...
पंस- एक सौ में भै जेतौ?
छात्र- नै हेतै ?
पंस- तोरा संग में पैसा ने छौ?
छात्र- छै...
पंस- तब फेर मोलाई किया करै छि?
छात्र- एके सौ टका छै ते ले के कहे छीए ने...
पंस- दु गोरे में एके सौ छै.. एकरा ने छै?
छात्र- एके सौ टका छै.. चेक कैर ल संग म भेट गेल त सब टका तोरे...
पंस- पचास टका ई दैत रहै अखनि...
छात्र- कहलिय पचास टका दे दै छिए
पंस- ये....?
छात्र- कोनो तोरा आर के वेतन नै मिले छ की?
पंस- वेतन मिलती है, मुखिया से पूछ लिहा...
छात्र- ग्रामसेवक एकर दादा छै
पंस- केकर..
छात्र- एकरे...
पंस- कते घर छै
छात्र-बरेरवा..
पंस- जब एकर दादा ग्रामसेवक छियै तब कथी ले एते पूछै छि..
छात्र- वेहे कहलकै एको टका नै लेतो..
पंस- हमरा ग्रामसेवक से बात करा दिहा..
सेवक- दूसरे छात्र से दादा रिटायर के गेला या कते नौकरी करै छ..
दूसरा छात्र- ग्रामसेवक नै छिये...
छात्र-तब की छियो रे...
दूसरा छात्र- सरपंच
पंस- सरपंच भे गेले ग्रामसेवक, सरपंच के कौन नौकरी छै...
छात्र- तोरा आर के सरकार वेतन दे हेता न..
पंस- वेतन दै छै कि नै दै छे तोरा हिसाब देबो?
छात्र- तब घूस 200 टका हमरा और के विद्यार्थी सब से मांगे छह तू...
पंस- हिसाब लै बला तू हमरा से के छि? हम की लेबे नै लेबे, हमरा आर त पांच सौ से हजार लै छीये, उ त संयोग बढिया छौ कम में क दै छियौ
छात्र- हे एक सौ टका दै दहा..
पंस- पचास ओर दे दहा..
छात्र- हमरा ले ने छे..
पंस- हम कपड़ा खोल लेबा..
छात्र- खोल ले.. तोहार मर्जी खोल ले ने छे टेका.. पचास टेका तोरा हमे ने देबा..ओर काम करने छे..
पंस- देबा ने दे दहा न.
छात्र- ने छै..रहतिये त न देतिया?
पंस- जे दै रही, उहो देही न..
छात्र- ने छै हो..
फिर पंस रुपए ले हस्ताक्षर कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वयरल विडियो में पैसे लेते पंचायत सचिव परमेश्वर पासवान।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/triveniganj/news/demand-of-200-rupees-for-signing-birth-certificate-one-hundred-satisfied-panchayat-secretary-127664851.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/29/1_1598719375.jpg

0 Response to "जन्म प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर के लिए 200 रुपए की थी डिमांड, एक सौ में पंचायत सचिव संतुष्ट"

Post a Comment