Popular Posts

विकारों से स्वयं की रक्षा करने का पर्व रक्षाबंधन : डीएम

विकारों से स्वयं की रक्षा करने का पर्व रक्षाबंधन : डीएम

जिले में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। राखी के इस त्योहार में जहां बहन अपने भाई को रक्षासूत्र बांधकर उसके सुखी जीवन की कामना करती है तो वहीं भाई अपनी बहन को इस अवसर पर कठिन परिस्थिति में उसका साथ देने का वादा करता है और साथ ही वह बहन को प्यारा-सा तोहफा देता है।
राखी भाई बहनों के स्नेह का ऐसा त्योहार है जिसके लिए भाई-बहन पूरे साल इंतजार करता है। रेडक्रॉस के सचिव मिक्की साहा की पुत्री आयुषी साहा और अहाना साहा ने जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश के कलाई पर राखी बांधी और कोरोना संक्रमण से लोगों के बचाव के लिये एक हजार मास्क भी दिए। डीएम ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ भाई-बहन के प्यार तक ही सीमित नहीं है।
रक्षाबंधन का पर्व विकारों से स्वयं की रक्षा करने का पर्व भी है। विकारों के चलते ही मनुष्य को तरह-तरह के संकट का सामना करना पड़ता है। डीएम ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी और कहा कि हर पर्व हमें कोई न कोई संदेश अवश्य देता है। इस अवसर पर सौरभ कुमार सुमित साहा मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/rakshabandhan-the-festival-to-protect-yourself-from-disorders-dm-127583028.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/

0 Response to "विकारों से स्वयं की रक्षा करने का पर्व रक्षाबंधन : डीएम"

Post a Comment