गुपचुप तरीके से बहादुरगंज नपं में बहाल टैक्स संग्रहक हटाए गए
नगर पंचायत बहादुरगंज में नियमों को ताक पर रख कर गुपचुप तरीके से बहाल किए गए दो टैक्स संग्रहक को सेवामुक्त कर दिया गया है।
कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सशक्त समिति के साथ बैठक के बाद यह कार्रवाई की गई है एवं इसकी सूचना नगर आवास एवं विकास विभाग को दे दी गई है। इनकी बहाली सात माह पूर्व ही की गई थी। सेवामुक्त किए गए टैक्स संग्राहकों में विकल कुमार राय एवं अरुण कुमार राय शामिल हैं। ये दोनों नगर पंचायत के ही एक कर्मी के नजदीकी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। नियमानुसार टैक्स संग्रहक के पद पर चार प्रतिशत कमीशन के आधार पर बहाली किया जाना था लेकिन इन दोनों की बहाली नौ हजार एक सौ रुपए मानदेय के आधार पर कर दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने अब फिर नए सिरे से विधिसम्मत तरीके से टैक्स संग्राहकों को बहाल किए जाने की बात कही है।
बताते चलें कि नगर विकास एवं आवास विभाग ने जनवरी 2016 में टैक्स संग्राहकों की बहाली की सूचना निकाली थी। सूचना के अनुसार बहाल व्यक्तियों को चार प्रतिशत कमीशन पर रखा जाना था।
बहाली ग्यारह माह के अनुबंध पर होना था। इसमें न्यूनतम वार्षिक संग्रह का लक्ष्य तय था एवं आवश्यक अर्हता वाणिज्य या विज्ञान से स्नातक डिग्री था। ग्यारह माह के कार्य की समीक्षा के बाद नगर निकाय को सेवा अवधि विस्तार का अधिकार दिया गया था। उच्चतर योग्यताधारी को बहाली में प्राथमिकता दिए जाने का निर्देश था। पर नगर पंचायत बहादुरगंज ने इन नियमों का पालन नहीं
किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/incidentally-restored-tax-collectors-removed-in-bahadurganj-district-127583030.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/
0 Response to "गुपचुप तरीके से बहादुरगंज नपं में बहाल टैक्स संग्रहक हटाए गए"
Post a Comment