कैमूर में 2502 संदिग्धों की जांच में मिले 24 नए कोरोना मरीज
2502 संदिग्धों की जांच में कैमूर जिले में फिर 24 नए पॉज़िटिव मरीज मिले हैं। इस तरह से अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 914पहुंच गई है। इनमें से गुरुवार को 30 कोरोना पॉज़िटिव मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। इस तरह से अब एक्टिव पेसेंट201 हैं। दरअसल जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है। प्रतिदिन करीब2 हज़ार की संख्या में संदिग्धों के सैंपल लेकर रैपिड एंटीजन व ट्रू नेट मशीन से जांच में औसतन दो से तीन दर्जन की संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं।
इस कड़ी में शुक्रवार को 2502 संदिग्धों की सैंपल जिला अस्पताल समेत पीएचसी में ली गई। जांच में फिर २4 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने भी की है। रैपिड एंटीजन किट से जांच में कुल 21कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि ट्रू नेट से जांच में 3 मरीज मिले हैं। सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबन्धक ऋषिकेश जायसवाल ने बताया है कि जिले में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों में शामिल मरीजों का इलाज़ जिले के आईसुलेशन वार्ड व कोविड -19 में भर्ती कर किया जा रहा है। चार मरीजों का इलाज़ पटना एनएमसीएच में चल रहा है।
नियम नहीं माने तो भुगतने पड़ सकते हैं अंजाम
वैश्विक कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ढाई माह तक देश में संपूर्ण लॉक लगाया गया था। लोगों ने इसका ध्यान पूर्वक पालन भी किया, लेकिन लॉक डाउन में छूट क्या मिली लोगों ने इसका गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन ने बाजार में निकलने से पहले कुछ नियमों का पालन करने की हिदायत दी है।मास्क पहने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है। इसके बावजूद लोग बिना मास्क के बाजार में घूमना मुसीबत बन सकता है। नियमों का पालन नहीं करना संक्रमण को फैलने का न्योता देना साबित होगा।
वाहन चेकिंग पर पुलिस की दिख रही सक्रियता
लोग तो अपनी जिम्मेदारी बिल्कुल नहीं समझ रहे हैं,उधर अब पुलिस भी सुस्त पड़ी हुई है। सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए न तो सख्ती दिखा रही है और न ही सघन पेट्रोलिंग। पुलिस सोशल डिस्टेंस बनाने का नाम पर सिर्फ वाहनों की जांच तक ही सिमटी है। हर दिन किसी न किसी सड़कों पर वाहनों की जांच होती है लेकिन बाकी जगह कोई पूछने वाला भी नहीं है। बाजार में एक-एक छोटी दुकान में 10से 15लोग घुसकर खरीदारी कर रहे हैं लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
एंटीजन किट से जांच में तेजी
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से जिले में अब तक दो महिला, एक स्वास्थ्यकर्मी समेत 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, आमजन लापरवाही कर ही रहे हैं। इससे संक्रमण के फैलाव का खतरा लगातार बढ़ रहा है। दरअसल कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की शुरुआत 25 अप्रैल से हुई। इसके पहले काफी सीमित संख्या में ही जांच के लिए सैंपल लेकर पटना भेजी जा रही थी। मई तक जांच का क्रम पटना से ही चलता रहा। अधिक संख्या होने के चलते जांच लड़खड़ाने लगा। तब जाकर ट्रू नट मशीन जिले में स्थापित किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/24-new-corona-patients-found-in-kaimur-investigating-2502-suspects-127619344.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/15/95_1597446983.jpg
0 Response to "कैमूर में 2502 संदिग्धों की जांच में मिले 24 नए कोरोना मरीज"
Post a Comment