Popular Posts

नीतीश का निर्देश- राहत शिविर में रहने वाले लोगों की भी कोरोना जांच कराएं

नीतीश का निर्देश- राहत शिविर में रहने वाले लोगों की भी कोरोना जांच कराएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ राहत शिविर में रह रहे सभी लोगों का एंटीजन किट और आरटीपीसीआर टेस्ट कराने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को दरभंगा, चंपारण और गोपालगंज के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दरभंगा के मखनाही में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर और कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया।

शिविर में रह रहे सभी लोगों को काढ़ा भी देने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से बातचीत कर वहां रसोईघर, चिकित्सकीय सुविधाओं और कमरों के बारे में जानकारी ली। फिर अफसरों से कहा कि आपदा प्रभावित लोगों को जरा सा भी कष्ट नहीं हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nitish's directive - get people living in relief camp to get corona check


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/nitishs-directive-get-people-living-in-relief-camp-to-get-corona-check-127589739.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/06/orig_89_1596670173.jpg

0 Response to "नीतीश का निर्देश- राहत शिविर में रहने वाले लोगों की भी कोरोना जांच कराएं"

Post a Comment