ट्रैक्टरों से बैट्री निकालकर चोरी करने के मामले का उद्भेदन, एक गिरफ्तार
तरारी थाना पुलिस की सक्रियता के बदौलत ट्रैक्टर बैट्री की चोरी की घटना का उद्भेदन हो गया। शनिवार की रात हरेराम सिंह का ट्रैक्टर उनके दरवाजे के समीप खड़ा था। रात में चोर बैट्री खोलकर लेकर भाग गए। जिसकी शिकायत ट्रैक्टर मालिक ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत की गई। पुलिस ने शक के आधार पर डिलिया गांव निवासी डोमन यादव के पुत्र सन्नी यादव के घर छापेमारी किया।
जहां चोरी हुई बैट्री सहित रिंच, पिलास बरामद करते हुए सन्नी यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सन्नी पूर्व में दिल्ली रहता था। उसके कथनानुसार वह पूर्व में लूटपाट की घटना में तिहाड़ जेल भी जा चुका है। सन्नी करीब अबतक दस ट्रैक्टर से बैट्री की चोरी करने की घटना का अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
पूर्व में तरारी , डिलिया, करथ सहित अन्य जगहों से बैट्री की चोरी स्वीकार करने की बात पूछताछ के दौरान सामने आयी है। बैट्री चोरी कर पीरो सल्लू मियां के पास 1500 में बैट्री बेच देता था। मालूम हो कि क्षेत्र में ट्रैक्टर बैट्री की चोरी की लगातार घट रही घटना से वाहन मालिक काफी दहशत में थे।
मारपीट करने के आराेप में 4 लोग भेजे गए जेल
धोबहां ओपी के अगरसंडा पंचायत के बेहरा गांव में शुक्रवार को हुई दो पक्षों के साथ मारपीट मेंं अनुसूचित जाति/जनजाति (कल्याण) थाना में शनिवार को एक पक्ष के रंगनाथ पासवान ने नामजद एफआईआर दर्ज करवाया था। थानाध्यक्ष श्वेता पोद्धार ने बताया कि शनिवार की देर रात धोबहां ओपी में नामजद केस करने गए थे, वहीं पर नामजद दीपक सिंह, गोली सिंह, तारकेश्वर सिंह व सतीश सिंह की गिरफ्तारी की गई। रविवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।
नर्तकी पर फायरिंग करनेवाला हुआ गिरफ्तार
चौरी थाना क्षेत्र के दुलमचक गांव से पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों के वांछित जयराम राय को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ दुलमचक में नर्तकी पर गोली चलाने सहित कई मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार उपयुक्त न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त का बेटा गोपाल राय थाना क्षेत्र का मोस्ट वांटेड अपराधी रहा है। जो फिलहाल जेल में बंद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/tarari/news/cases-of-theft-by-taking-out-batteries-from-tractors-one-arrested-127622674.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/
0 Response to "ट्रैक्टरों से बैट्री निकालकर चोरी करने के मामले का उद्भेदन, एक गिरफ्तार"
Post a Comment