गर्दनीबाग में रोज एक टन कचरे का हाे रहा निपटारा, गाड़ियाें में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग नहीं हाेने से हाे रही परेशानी
नगर निगम के गर्दनीबाग स्थित स्वच्छता केंद्र पर प्लास्टिक कचरा के निपटान का कार्य शुरू हो गया है। इस प्लांट को इस साल की शुरुआत में ही शुरू किया जाना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसमें कुछ देरी हुई। अब भी यह प्लांट पूरी तरह से चालू नहीं किया जा सका है। अभी हर रोज एक टन प्लास्टिक कचरे का निपटान किया जा रहा है।
निगम द्वारा सूखा व गीला कचरा के अलग-अलग उठाव को सुनिश्चित नहीं कराए जाने के कारण इस प्रकार की परेशानी आ रही है। निगम प्रशासन का दावा है कि प्लांट में हर रोज चार से पांच टन प्लास्टिक कचरे का निपटान किया जा सकता है। लोगों को सूखा व गीला कचरा को अलग-अलग करके कचरा गाड़ी में डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यूएनडीपी की ओर से वार्ड पांच में इसके लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है।
गाड़ियों में है सुविधा: निगम की ओर से कचरा उठाव के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। सभी गाड़ियों में नीले व हरे रंग का अलग-अलग डिब्बा बनाया गया है। नीला डब्बा सूखा कचरा और हरl गीला और पीला डब्बा मास्क, ग्लव्स व सर्जिकल सामग्रियों के लिए गाड़ी के पीछे पीले रंग का पैकेट लगाया गया है। नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने अपील की कि लाेग घर में ही तीनों तरह के कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबीन रखें।
प्लास्टिक को अलग कर किया जा रहा निपटारा
नगर निगम व यूएनडीपी की टीम की ओर से स्वच्छता साथियों के सहयोग से कचरा मैदान में ही आम कचरे से प्लास्टिक कचरे को अलग किया जाता है। फिर सभी प्लास्टिक कचरे को स्वच्छता केंद्र ले जाया जाता है। वहां कन्वेनर बेल्ट पर श्रेणी के आधार पर प्लास्टिक कचरे को अलग किया जाता है। इसके बाद एयर ब्लोअर मशीन से कचरे को सुखाकर पतले प्लास्टिक को मशीन की सहायता से पाउडर, शीट या गट्टे में बदल कर प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों को बेच दिया जाता है। अभी इस कार्य में 412 कर्मी लगे हैं। अबतक 37.36 मीट्रिक टन कचरे का निपटारा किया जा चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/a-ton-of-garbage-has-been-disposed-of-daily-in-gardnibagh-there-is-no-problem-in-getting-wet-and-dry-garbage-in-the-trains-separately-127600226.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/09/94_1596929248.jpg
0 Response to "गर्दनीबाग में रोज एक टन कचरे का हाे रहा निपटारा, गाड़ियाें में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग नहीं हाेने से हाे रही परेशानी"
Post a Comment