तेजस्वी बोले- कोरोना से हालात और बिगड़ेंगे, इसलिए इसी हिसाब से हाे तैयारी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। अभी की स्थिति के अनुसार आगे के दिनों में हालात और बिगड़ेंगे। आगामी 2-3 महीनों में मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा होने का अनुमान है। इस स्थिति से निपटने के लिए माकूल तैयारी होनी चाहिए। सरकार इस मसले को अति गंभीरता से ले।
बुनियादी सुविधाओं की अनुपलब्धता के मामले में हमारे आरोपों को नीति आयोग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, यूनिसेफ भी पुष्ट कर रहा है। यह स्थिति बहुत जल्द बदलनी ही होगी। यह लोगों की जीवन रक्षा के लिए बेहद जरूरी है। वेंटीलेटर बहुत जरूरी है। इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इन मसलों पर केंद्र सरकार भी गंभीर हो, बिहार को अपेक्षित मदद दे। अभी के हालात में सरकार के खिलाफ असंतोष हर हिस्से में है।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचा रही सरकार : संजय
प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना और बाढ़, दोनों पर नजर रखे हैं और पीड़ितों की सहायता में जुटे हैं। उनकी स्पष्ट राय है कि खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का होता है। इसी हिसाब से सारे काम हो रहे हैं। यहां के कुछ डिजाइनर नेता बाढ़ के इलाके में पहुंचकर भीड़ जुटाते हैं, घुटने भर पानी में खड़ा होकर फोटो खिंचाते हैं और कहते हैं कि सरकार कुछ नहीं कर रही है। ये नेता सुदूर इलाकों में जाएं तो इनको पता चलेगा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंच रही है। ये तभी राहत व बचाव कार्य देख पाएंगे, जानेंगे कि पीड़ितों के खाते में छह-छह हजार रुपए पहुंच रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/stunning-said-corona-will-worsen-the-situation-so-prepare-accordingly-127600238.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/09/orig_tejaswi-yadav_1596929490.jpg
0 Response to "तेजस्वी बोले- कोरोना से हालात और बिगड़ेंगे, इसलिए इसी हिसाब से हाे तैयारी"
Post a Comment