Popular Posts

दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने लांच किया पीडब्लूडी एप, इससे व्हील चेयर के लिए कर सकते हैं अनुरोध

दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने लांच किया पीडब्लूडी एप, इससे व्हील चेयर के लिए कर सकते हैं अनुरोध

दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने पीडब्ल्यूडी (पर्सन विद डिसेबिलिटी) एप लॉन्च किया है। इस एप के जरिए वे सरलता से वोटर लिस्ट में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार दिव्यांग मतदाताओं के सरल पंजीकरण एवं आसानी से पहचान के लिए एंड्रॉयड आधारित एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है। इसमें दिव्यांग मतदाताओं के लिए कई सुविधाएं दी गयी हैं।

मसलन- वे इस एप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करने के बाद खुद को पीडब्ल्यूडी के रूप में चिह्नित करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। इसके अलावा नए मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए अनुरोध कर सकते हैं। वोटर लिस्ट में अपना नाम एक से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। वोटर लिस्ट में नाम या पते में कोई गड़बड़ी हो तो सुधार या विलोपन के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं।
व्हील चेयर के लिए कर सकते हैं इससे अनुरोध
खास बात यह होगी कि दिव्यांग मतदाता इस एंड्राॅयड एप के जरिए व्हील चेयर के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं। मतदान के दिन बूथ के अंदर जाने के लिए व्हील चेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने वोटर एप भी लॉन्च किया है। इस एप का इस्तेमाल कर आम मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा सकता है। यह पूरी तैयारी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोग की कोशिश है कि मतदाता घर बैठे ही वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लें। इसे ध्यान में रखकर ऐसे एप लांच किए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Election Commission launches PWD app for disabled voters, can request for wheel chair


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/election-commission-launches-pwd-app-for-disabled-voters-can-request-for-wheel-chair-127600225.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/09/orig_0521electioncommission_1596929151.jpg

0 Response to "दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने लांच किया पीडब्लूडी एप, इससे व्हील चेयर के लिए कर सकते हैं अनुरोध"

Post a Comment