Popular Posts

शराब के साथ महिला को काे किया गया गिरफ्तार

शराब के साथ महिला को काे किया गया गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहा गांव स्थित कई घरों में शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पिपराही एसएसबी कैंप इंचार्ज मूगेंद्र सिंह व अन्य जवानों के साथ छापेमारी कर शराब समेत अन्य सामान बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया। उक्त मामले में एएसआई राजकेश्वर सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर कटहा गांव पहुंची पुलिस ने एसएसबी के साथ कई घरों छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान कमलेश चौधरी के घर से 72 लीटर और राजू चौधरी के घर से 36 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं प्रदीप चौधरी के घर से 36 लीटर शराब, रामदयाल दास के घर से 36 लीटर और शांति देवी के घर से 108 लीटर शराब के साथ 1 क्विंटल 25 किलो मटर, 30 किलो दूध और दो सौ लीटर डीजल बरामद हुआ। उक्त महिला शांति देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त सामान को थाना परिसर में रखवाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Woman arrested with alcohol


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/ladniyan/news/woman-arrested-with-alcohol-127646142.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/24/orig_hjl_1598224314.jpg

0 Response to "शराब के साथ महिला को काे किया गया गिरफ्तार"

Post a Comment