स्वास्थ्य संविदा कर्मियों की हड़ताल शुरू सैंपल कलेक्शन का काम हुआ प्रभावित
बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के आह्वान पर जिले में कार्यरत स्वास्थ्य संविदा कर्मी मांगों को लेकर रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। स्वास्थ्य संविदा कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण स्वास्थ्य विभाग का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। हड़ताल से कोविड-19 से संबंधित डाटा और सैंपल कलेक्शन का कार्य और रिपोर्टिंग प्रभावित हुई है। हड़ताल के कारण जिला स्वास्थ्य समिति में ताला लटका रहा जिसके कारण जिले में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार का डाटा अपडेट नहीं किया गया।
पूर्व से ही जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई है। संघ के महेश कुमार ने बताया कि 22 जुलाई को राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के साथ स्वास्थ्य मंत्री की वार्ता हुई लेकिन इसका क्रियान्वयन अभी तक नहीं हो सका है जिस कारण फिर से हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर संघ के द्वारा सरकार को लिखित, मौखिक व अन्य माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/health-contract-workers-strike-started-sample-collection-work-affected-127646134.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/24/ghghjk_1598224228.jpg
0 Response to "स्वास्थ्य संविदा कर्मियों की हड़ताल शुरू सैंपल कलेक्शन का काम हुआ प्रभावित"
Post a Comment