पॉजिटिव मरीज और संपर्क में आए लोगों को आइवरमेक्टिन टैबलेट दी जाएगी
कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर सरकार व विभाग की ओर से कई उपाय किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण रोकने के लिए आइवरमेक्टिन टैबलेट के वितरण का निर्णय लिया है। इसे लेकर स्वास्थ्य सेवा के निदेशक प्रमुख ने सिविल सर्जन डाॅ. सुनील कुमार झा को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। पत्र में बताया गया है कि टैबलेट पॉजिटिव मरीज और उनके संपर्क में आए लोगों के साथ-साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को भी दिया जाएगा। मालूम हाे कि जिले में शनिवार तक कुल 3737 काेराेना पाॅजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
जबकि लगभग 80 हजार जांच जिले में की गई है। जिले में ट्रुनेट, आरटीपीसीआर व एंटीजन किट से कोरोना की जांच की जा रही है। जिले के चार कोविड केयर सेंटर झंझारपुर, जयनगर, रामपट्टी व बेनीपट्टी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को कंट्रोल रूम के माध्यम से सलाह दी जा रही है। यह टैबलेट कोविड-19 के संपर्क में आए व्यक्तियों को संक्रमण से बचाने के लिए पहले दिन व सातवें दिन रात्रि में भोजन के 2 घंटे के बाद दी जा सकती है। स्वास्थ्य कर्मी जो कोविड-19 के उपचार एवं नियंत्रण में कार्यरत हैं उन स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए पहले, सातवें व 30 वें दिन टैबलेट दी जा सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/positive-patients-and-exposed-people-will-be-given-ivermectin-tablets-127646147.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/24/
0 Response to "पॉजिटिव मरीज और संपर्क में आए लोगों को आइवरमेक्टिन टैबलेट दी जाएगी"
Post a Comment