बिहार के ‘हर घर नल का जल’ योजना पर होगी चर्चा
04 August, 2020
Comment
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय में से एक ‘हर घर नल का जल’ योजना की चर्चा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुकी है। बिहार की इस योजना की सफलता पर जी-20 के अगले सम्मेलन में चर्चा होगी। पीएचईडी सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
जी-20 शिखर सम्मेलन 2020 सऊदी अरब की राजधानी रियाद में 21-22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। पीएचईडी सचिव ने कहा कि बिहार की योजना पर जी-20 सम्मेलन में चर्चा होना राज्य के लिए बड़े सम्मान की बात है। सम्मेलन में प्रेजेंटेशन के लिए विभाग की ओर से केंद्र को विस्तृत सामग्री भेज दी गई है।
विभाग द्वारा किए गए अन्य कार्य
- जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 3316 कुआं का हुआ जीर्णोद्धार
- 34000 चापाकलों की हुई मरम्मत, 3000 नए चापाकल लगाए गए
- पानी की किल्लत वाली 2000 पंचायतों में 10,000 जल स्रोत चिन्हित किए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/discussion-on-bihars-har-ghar-nal-jal-scheme-127586253.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/
0 Response to "बिहार के ‘हर घर नल का जल’ योजना पर होगी चर्चा"
Post a Comment