सीएम नीतीश कुमार के शासनकाल में समाज के हर तबके का हुआ है विकास
जदयू विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार दास ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके शासनकाल में बिहार में सामाजिक न्याय के तहत समाज के हर तबके का विकास हुआ है। पंचायती राज व्यवस्था में अति पिछड़ा और महिलाओं को आरक्षण देकर बिहार में एक नई राजनीतिक चेतना पैदा करने का काम किया है।
उनकी सोच का ही परिणाम है कि पंचायती राज व्यवस्था में घर के अंदर रहने वाली महिलाएं अलग-अलग पदों पर चुनकर आई और राजनीति में अपना भविष्य तलाश रही है। उन्होंने नीतीश कुमार के 15 वर्षों के शासनकाल में कराए गए विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 15 साल में बिहार बीमारू राज्य से विकसित बिहार की ओर बढ़ी है।
महादलित समाज के लोगों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। आर्थिक रूप से संभल बनाने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना चलाई जा रही है ताकि लोग स्वरोजगार कर खुद को स्वावलंबी बना सकें। उन्होंने दावा किया कि आसन्न विधानसभा चुनाव में एनडीए फिर से बहुमत की सरकार बनाएगी और नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। समाज के सभी वर्गों में नीतीश के प्रति काफी विश्वास है। बिजली और सड़क के क्षेत्र में भी बिहार में काफी काम किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/during-the-rule-of-cm-nitish-kumar-every-section-of-the-society-has-developed-127619273.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/15/
0 Response to "सीएम नीतीश कुमार के शासनकाल में समाज के हर तबके का हुआ है विकास"
Post a Comment