Popular Posts

106 करोड़ में बना आर ब्लॉक फ्लाईओवर का विधानसभा-पटना क्लब छोर 9 को होगा चालू

106 करोड़ में बना आर ब्लॉक फ्लाईओवर का विधानसभा-पटना क्लब छोर 9 को होगा चालू

आर ब्लॉक फ्लाईओवर (विधानसभा-पटना क्लब सिरा) का 9 अगस्त को उद्घाटन होगा। 106 करोड़ की लागत वाला यह हिस्सा 960 मीटर लंबा है। इसमें आर ब्लॉक चौराहे पर एलिवेटेड रोटरी भी बनाई गई है, जिसकी औसत लंबाई 125 मीटर है। औसतन 12 मीटर चौड़ाई वाले इस फ्लाईओवर से वीरचंद पटेल पथ, आर ब्लॉक चौराहा और विधानसभा की तरफ जाने वाले रोड की यातायात व्यवस्था सुगम होगी।

इस फ्लाईओवर को विधानसभा की तरफ पहले से बने भिखारी ठाकुर पुल से भी जोड़ दिया गया है, जिसके कारण मीठापुर-गौड़ियामठ-जक्कनपुर जाने वालों को भी इसका फायदा मिलेगा। निर्माण वर्ष 2015 में शुरू हुआ था। गुजरात की रचना कंस्ट्रक्शन इसे बना रही है। नवंबर 2018 में ही इसे बन जाना था लेकिन फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव के कारण दो बार काम बाधित हुआ। इस कारण अब इसका निर्माण पूरा हो पाया है।
जंक्शन इलाके काे जाम से मिलेगी राहत

पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि इस फ्लाईओवर का तीसरा सिरा हार्डिंग पार्क की तरफ (630 मीटर लंबा) बन रहा है, जो अगले साल चालू होगा। तीनों सिरा बन जाने के बाद कंकड़बाग, पटना जंक्शन और करबिगहिया की तरफ जाने वालों को बहुत सुविधा हो जाएगी। विधानसभा के दक्षिणी कोने से या वीरचंद पटेल पथ में पटना क्लब की तरफ से इस फ्लाईओवर पर गाड़ियां चढ़ेंगी और सीधे कंकड़बाग ओल्ड बायपास पहुंच जाएंगी।

चाहे कंकड़बाग से सचिवालय पहुंचने के लिए पटना जंक्शन की तरफ से आना हो या करबिगहिया की तरफ से गुजरना हो, गाड़ियां फर्राटे से दौड़ेंगी। कुल 166 करोड़ की लागत व 1590 मीटर लंबाई वाला यह फ्लाईओवर तब चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा। इससे जाम से राहत मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हार्डिंग पार्क की तरफ का तीसरा सिरा अगले साल होगा चालू तब विधानसभा या पटना क्लब से गाड़ियां चढ़ेंगी और सीधे कंकड़बाग ओल्ड बाइपास पहुंचेंगी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/106-crore-r-block-flyover-assembly-patna-club-ends-on-9-127593261.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/07/orig_92_1596756105.jpg

0 Response to "106 करोड़ में बना आर ब्लॉक फ्लाईओवर का विधानसभा-पटना क्लब छोर 9 को होगा चालू"

Post a Comment