सभी 9 हजार माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूलों में भर्ती होंगे 1-1 सहायक व परिचारी
राज्य के करीब 9 हजार उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अब विद्यालय एक-एक सहायक व एक-एक परिचारी का नियोजन जिला परिषद व नगर निकाय के नियोजन इकाइयों से होगा। इंटरमीडिएट में अधिकतम अंक के आधार पर विद्यालय सहायक बन सकेंगे। मैट्रिक में अधिकतम अंक के आधार पर परिचारी होंगे। वर्तमान में लिपिक और आदेशपाल के पद को मरणशील घोषित कर दिया गया। यानी वर्तमान में इस पद पर कार्यरत कर्मियों की सेवानिवृति के बाद ये पद स्वत: समाप्त हो जाएंगे।
लिपिक का पद विद्यालय सहायक और आदेशपाल का पद परिचारी कहा जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने संकल्प जारी कर दिया। विद्यालय सहायक को प्रतिमाह नियत वेतन 16,500 रुपए और परिचारी को प्रतिमाह 15,200 रुपए दिए जाएंगे। कार्य संतोषजनक होने पर विद्यालय सहायक को प्रतिवर्ष 500 और परिचारी को 400 रुपए वेतन में बढ़ोतरी भी की जाएगी। बहाली के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुरूप आरक्षण और उम्र निर्धारित रहेगी। स्थानांतरण नहीं होगा। नियोजन के बाद 60 वर्ष की उम्र तक कार्य करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/all-9-thousand-secondary-and-higher-secondary-schools-will-be-admitted-1-1-assistants-and-attendants-127639822.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/22/bihar-edu-dept-job_1598051251.jpg
0 Response to "सभी 9 हजार माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूलों में भर्ती होंगे 1-1 सहायक व परिचारी"
Post a Comment