Popular Posts

बीआरसी परिसर में शिक्षकों ने सेवाशर्त की कापी जलाई

बीआरसी परिसर में शिक्षकों ने सेवाशर्त की कापी जलाई

स्थानीय बीआरसी परिसर में जिला इकाई के निर्देशानुसार बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में सरकार द्वारा पारित सेवा शर्त आदेश की प्रति को जलाकर विरोध प्रदर्शित किया गया। सभी ने एक सुर से कहा कि शिक्षकों के साथ छलावा व धोखा किया गया है। सरकार के द्वारा चुनावी लॉलीपॉप और चाइनीज सेवा शर्त का शिक्षकों ने पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया है। शिक्षकों को अयोग्य और कमजोर समझने वाली सरकार व उसके नौकरशाह कितने योग्य है कि पांच साल में सटीक राज्य एवं शिक्षा हित के चार-पांच पन्ने का बेहतर एक सेवा शर्त भी नहीं बना सका।

शिक्षकों ने लॉकडाउन और वैश्विक महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन व मास्क लगाकर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। मौके पर प्रखंड सचिव अनंत अमन, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुमन कुमारी, अमित कुमार, ब्रज किशोर, उपेन्द्र कुमार निराला, सुनीता कुमारी, राजा राम, नंदू महतो, मो. नियजुल हक, प्रमोद कुमार, अजीत कुमार झा, नवीन कुमार, संजीव राम, शिव शंकर मिश्र, प्रकाश रंजन सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Teachers burn copy of service condition in BRC campus


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/teachers-burn-copy-of-service-condition-in-brc-campus-127637788.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/21samstipur-11_1598032776.jpg

0 Response to "बीआरसी परिसर में शिक्षकों ने सेवाशर्त की कापी जलाई"

Post a Comment