Popular Posts

जायसवाल बोले- अपनी सीटों पर भाजपा अपना ही प्रत्याशी देगी; जदयू में आए 5 राजद विधायक पर फंस सकता है पेंच

जायसवाल बोले- अपनी सीटों पर भाजपा अपना ही प्रत्याशी देगी; जदयू में आए 5 राजद विधायक पर फंस सकता है पेंच

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा अपनी सीटों पर अपना उम्मीदवार ही उतारेगी। उनके इस बयान के बाद राजद छोड़कर जदयू में आए विधायकों को लेकर मामला उलझता दिख रहा है। जदयू में आए पांच विधायक भाजपा को ही हराकर आए हैं। जायसवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए स्पष्ट कहा कि भाजपा अपनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

उनके इस दावे के बाद इन पांच सीटों पर विचित्र स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि समय आने पर सारी चीजेें तय हो जाएंगी। पिछले विधानसभा चुनाव में गायघाट में राजद के महेश्वर यादव ने वीणा देवी को, केवटी में फराज फातमी ने अशोक यादव को, सासाराम में अशोक कुशवाहा ने जवाहर प्रसाद को, पातेपुर में प्रेमा चौधरी ने महेंद्र बैठा को और पालीगंज में राजद के ही जयवर्धन यादव ने भाजपा के रामजनम शर्मा को हराया था। राजद के ये सारे विधायक अब जदयू में आ गए हैं।

पिछले चुनाव में भाजपा 157 सीटों पर लड़ी थी
2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 157 सीटों पर लड़ी थी। इनमें 53 पर जीत मिली थी। हालांकि इस बार एनडीए का स्वरूप बदला हुआ है। उस चुनाव में जदयू महागठबंधन का हिस्सा थी। जदयू ने 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और 71 पर कामयाबी हासिल हुई थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jaiswal said - BJP will give its own candidate on its seats; JDU may get screwed on 5 RJD MLA

from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/jaiswal-said-bjp-will-give-its-own-candidate-on-its-seats-jdu-may-get-screwed-on-5-rjd-mla-127639823.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/22/sunny-jaiswal_1598051122.jpg

0 Response to "जायसवाल बोले- अपनी सीटों पर भाजपा अपना ही प्रत्याशी देगी; जदयू में आए 5 राजद विधायक पर फंस सकता है पेंच"

Post a Comment