Popular Posts

29 लीटर शराब और बाइक बरामद, आरोपी फरार

29 लीटर शराब और बाइक बरामद, आरोपी फरार

भर्राही ओपी क्षेत्र के मानपुर गोढ़ियारी स्थित देवराहा धर्मकांटा के पास रविवार की सुबह चार बजे पुलिस ने 29 लीटर देसी शराब समेत एक बाइक बरामद की है। शराब तस्कर भागने में सफल रहा। सदर थाने में दिए गए आवेदन में भर्राही ओपी में पदस्थापित दारोगा असलम खां ने बताया कि वे गश्त के दौरान जब सुबह चार बजे देवराहा धर्मकांटा के पास पहुंचे तो देखा कि एक बाइक पर बोरा बांधकर एक युवक जा रहा है। उसे जब रोकने का प्रयास किया गया तो वह बाइक को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। बाेरा की तलाशी ली गई तो उसमें से 170 एमएल का 175 पाउच यानी 29.750 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने पैशन प्रो बाइक संख्या-बीआर-43सी-3835 समेत बोरा में रखी शराब बरामद कर ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/29-liter-liquor-and-bike-recovered-accused-absconding-127620750.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/16/

0 Response to "29 लीटर शराब और बाइक बरामद, आरोपी फरार"

Post a Comment