Popular Posts

शहर में 72 स्थानों पर बनेगा स्टैंड, आम लोगों को किराए पर दी जाएगी साइकिल

शहर में 72 स्थानों पर बनेगा स्टैंड, आम लोगों को किराए पर दी जाएगी साइकिल

राजधानी के लोगों को कोरोना संक्रमण काल में सार्वजनिक परिवहन से सफर करने में दिक्कत महसूस हो रही है। बड़ी संख्या में लोग सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा ऐसे भी लोगों की संख्या अधिक है, जिन्हें पैदल ही सफर करना होता है। ऐसे लोगों के लिए पटना नगर निगम अब साइकिल की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है।

ईको फ्रेंडली परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस योजना को लागू करने का निर्णय लिया गया है। रांची व भोपाल में इस प्रकार की व्यवस्था लोगों को स्मार्ट सिटी परियोजना के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। पटना नगर निगम अपने स्तर पर इस परियोजना को लागू करेगा। नगर निगम क्षेत्र में इस परियोजना के लिए 72 स्थानों का चयन किया गया है। इसे लेकर पटना नगर निगम प्रशासन को अपने स्तर कोई राशि खर्च नहीं करनी होगी। निजी एजेंसी के माध्यम से इस परियोजना को शुरू किया जाएगा।

नगर निगम की ओर से निजी एजेंसी को साइकिल स्टैंड बनाकर दिया जाएगा। पटना नगर निगम के नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने बताया कि इस परियोजना को प्राथमिकता के स्तर पर शुरू करने का निर्णय लिया गया है। प्रारंभिक चरण में बेली रोड, बोरिंग रोड, गांधी मैदान, अशोक राजपथ, कंकड़बाग, सचिवालय, गांधी मैदान समेत 30 स्थानों पर साइकिल स्टैंड बनाने का निर्माण लिया जाएगा। इसी माह में निविदा प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

एप बेस्ड होगी तकनीक
साइकिल को किराए पर लेने के लिए एप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। पहली बार रजिस्टेशन करने पर आधार कार्ड या पहचान पत्र और मोबाइल नंबर डालना जरूरी होगा। साइकिल जीपीएस इनेबल्ड होंगे। इससे अगर कोई साइकिल मिसिंग होती है तो उसके लोकेशन का पता लगाने में अधिक परेशानी नहीं होगी। एप पर ही साइकिल की बुकिंग करनी होगी। इस एप पर साइकिल स्टैंड में खड़ी साइकिल के बारे में पूरी जानकारी रहेगी। लोग साइकिल को बुक करेंगे तो एक क्यूआर कोड उनके मोबाइल पर जाएगा। इसे स्कैन कर स्टैंड से साइकिल को अनलॉक कर निकाला जा सकेगा।

सब्सक्रिप्शन की दरों का भी किया गया निर्धारण
साइकिल सेवा का उपयोग करने के लिए लोगों को सब्सक्रिप्शन ऑफर भी दिए जाएंगे। अगर कोई व्यक्ति महीने या साल का सब्सक्रिप्शन लेता है तो उसके लिए निर्धारित स्टैंड पर निर्धारित समय में साइकिल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। स्टैंड में साइकिल रहने की स्थिति में इसे किराए पर लेने के लिए पहले आधा घंटा के लिए सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।

30 मिनट से 59 मिनट तक का किराया पांच रुपए होगा। पूरे दिन के लिए अगर कोई व्यक्ति साइकिल लेता है तो उसे 30 रुपए देने होंगे। वहीं, मासिक सब्सक्रिप्शन दर 200 रुपए और वार्षिक 500 रुपए निर्धारित किया गया है। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में इस पूरे प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। मेयर सीता साहू ने इस योजना को आम लोगों के लिए बेहतर करार दिया है। अब इस पर तेजी से काम शुरू होगा।

किराया एक नजर में

30-59 मिनट तक 05 रुपए
24 घंटे 30 रुपए
मासिक सब्सक्रिप्शन 200 रुपए
वार्षिक 500 रुपए


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A stand will be constructed at 72 places in the city, bicycle will be given to common people on rent


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/a-stand-will-be-constructed-at-72-places-in-the-city-bicycle-will-be-given-to-common-people-on-rent-127653202.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/26/orig_94_1598396202.jpg

0 Response to "शहर में 72 स्थानों पर बनेगा स्टैंड, आम लोगों को किराए पर दी जाएगी साइकिल"

Post a Comment