Popular Posts

बिहटा के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल आज से शुरू, पीएमसीएच में 30 बेड का डेंगू वार्ड बना, प्लाज्मा थेरेपी भी आज से

बिहटा के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल आज से शुरू, पीएमसीएच में 30 बेड का डेंगू वार्ड बना, प्लाज्मा थेरेपी भी आज से

डीआरडीओ द्वारा पीएम केयर्स फंड से बिहटा के ईएसआईसी अस्पताल में निर्मित 500 बेड के अस्थायी डेडिकेटेड कोरोना अस्पताल में बुधवार 26 अगस्त से मरीजों का मुफ्त इलाज शुरू हो जाएगा। 125 बेड आईसीयू और 375 सामान्य बेड वाले कोरोना अस्पताल में आने वाले मरीजों को जांच कर पॉजिटिव पाए जाने पर भर्ती किया जाएगा। अस्पताल में सात मंजिलों पर कोरोना संक्रमितों के लिए इलाज की व्यवस्था की गई है। 6ठे और 7वें मंजिल पर आईसीयू बनाया गया है।

किसकी-क्या जिम्मेदारी

ईएसआईसी अस्पताल

  • अस्पताल का भवन, एसी, जलापूर्ति, जेनेरेटर
  • हर बेड पर ऑक्सीजन पाइप
  • लिफ्ट

डीआरडीओ

  • डॉक्टर के कमरे, विजिटर, अटेंडेंट एरिया, रिसेप्शन और प्रशासनिक ब्लॉक
  • वेंटीलेटर, 125 बेड आईसीयू, 375 सामान्य बेड
  • 10 केएल क्रायोजेनिक लिक्विड ऑक्सीजन वेसल
  • पीपीई किट, सेनेटाइजर
  • सीसीटीवी कैमरा
  • फर्नीचर
  • फार्मेसी, पैथो लैब, एम्बुलेंस डायरेक्टर जनरल आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज
  • डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ
  • मेडिकल डॉक्यूमेंटेशन
  • मेडिको लीगल मुद्दों का निपटारा

डेंगू के डंक से लड़ने की तैयारी

पीएमसीएच में 30 बेड का डेंगू वार्ड बना दिया गया है। यह हथुवा वार्ड स्थित गुजरी वार्ड में है। हालांकि अभी डेंगू का एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है। मंगलवार को इसकी पुष्टि प्राचार्य डॉ. विद्यापति चौधरी ने की। वैसे अभी डेंगू जांच की सुविधा पीएमसीएच में नहीं है। जांच किट के लिए लिखा गया है। जांच किट जल्द मिलने की उम्मीद है। जांच किट मिलते ही यहां डेंगू जांच की सुविधा बहाल हो जाएगी। यह नि:शुल्क हाेगी।

पटना के कुछ इलाकों में डेंगू मरीज मिल रहे हैं। पर, अभी किसी सरकारी अस्पताल में डेंगू मरीज भर्ती नहीं हैं। डाॅक्टराें की राय में यदि स्थिति गंभीर नहीं हाे ताे डेंगू मरीज का घर पर भी इलाज चल सकता है। डेंगू मरीज में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है। प्लेटलेट्स चढ़ाने की नौबत आने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है या फिर कोई अन्य गंभीर स्थिति उत्पन्न होने पर।

डेंगू मरीज की नियमित प्लेटलेट्स की जांच होती रहनी चाहिए। डेंगू के लिए कोई विशेष इलाज नहीं है। मरीज का सिम्टोमेटिक इलाज चलता है। सबसे महत्वपूर्ण है कि डेंगू मरीज के शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। इसलिए मरीज को तरल पदार्थ का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए।

पीएमसीएच में आज से प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना पॉजिटिव का होगा इलाज

पीएमसीएच में बुधवार से कोरोना मरीज का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से होगा। मंगलवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने पीएमसीएच के प्राचार्य और अधीक्षक को यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पटना एम्स और एनएमसीएच में प्लाज्मा थेरेपी से कई मरीजाें का सफल इलाज किया गया है। अब पीएमसीएच में भी इसे शुरू करने का निर्णय लिया गया है। पीएमसीएच में प्लाज्मा डोनेट करने की सुविधा नहीं है।

इच्छुक हेल्प डेस्क से करें संपर्क
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले इच्छुक लोगों प्लाज्मा दान करने के लिए पीएमसीएच के हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। ऐसे लाेगाें काे जिला प्रशासन सम्मानित करेगा। उन्हाेंने भर्ती मरीजों को दवा और मानक के अनुसार डायट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा- पीएमसीएच में चिकित्सीय व अन्य व्यवस्थाओं में लगातार सुधार हो रहा है। विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी को प्रतिदिन निरीक्षण करने, पालीवार डॉक्टरों को वार्ड में विजिट करने का निर्देश दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dedicated Kovid Hospital in Bihta starts today, 30 bed dengue ward in PMCH, plasma therapy also from today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/dedicated-kovid-hospital-in-bihta-starts-today-30-bed-dengue-ward-in-pmch-plasma-therapy-also-from-today-127653203.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/26/orig_pmch_1598396008.jpg

0 Response to "बिहटा के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल आज से शुरू, पीएमसीएच में 30 बेड का डेंगू वार्ड बना, प्लाज्मा थेरेपी भी आज से"

Post a Comment