Popular Posts

बाढ़ के कारण घटी 700 मेगावाट बिजली की मांग, दरभंगा, गोपालगंज व चंपारण में सप्लाई प्रभावित

बाढ़ के कारण घटी 700 मेगावाट बिजली की मांग, दरभंगा, गोपालगंज व चंपारण में सप्लाई प्रभावित

बाढ़ के कारण राज्य के बड़े हिस्से में बिजली संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जहां दरभंगा सुपरग्रिड में पानी घुस जाने से बिजली आपूर्ति बाधित है, वहीं गोपालगंज व चंपारण के इलाके में डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को क्षति पहुंचने से उस इलाके में भी बिजली की समस्या उत्पन्न हो गयी है। इसकी वजह से बिहार में इस समय 600 से 700 मेगावाट बिजली की डिमांड कम हो गयी है।
सबसे बड़ी परेशानी दरभंगा ग्रिड को लेकर है। यहां पानी घुस जाने के कारण बड़े इलाके में बिजली आपूर्ति ठप है। हालांकि, आपात स्थिति में वैकल्पिक मार्ग से बिजली की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन वह जरूरत से काफी कम है। इस ग्रिड से लगभग 400 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होती है। यहां से मोतिहारी तक बिजली जाती है।

वैकल्पिक मार्ग से हो रही बिजली की सप्लाई
दरभंगा के अलावा मधुबनी, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी के कई हिस्साें में बिजली संकट उत्पन्न हो गयी है। इन इलाकों को वैकल्पिक मार्ग से लगभग 100 मेगावाट बिजली दी जा रही है। सभी इलाकों में रोटेशन से बिजली की आपूर्ति हो रही है। उधर, गोपालगंज और चंपारण के इलाके में डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को बाढ़ से क्षति पहुंची है। 35 व 11 केवी लाइन को अधिक क्षति पहुंची है। इसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
700 MW power demand reduced due to floods, supplies affected in Darbhanga, Gopalganj and Champaran


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/700-mw-power-demand-reduced-due-to-floods-supplies-affected-in-darbhanga-gopalganj-and-champaran-127576430.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/02/orig_electricty_1596324186.jpg

0 Response to "बाढ़ के कारण घटी 700 मेगावाट बिजली की मांग, दरभंगा, गोपालगंज व चंपारण में सप्लाई प्रभावित"

Post a Comment