Popular Posts

संविदा पर बहाल कर्मियों की भी विधानसभा चुनाव में लगेगी ड्यूटी, विभाग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से मांगा ब्योरा

संविदा पर बहाल कर्मियों की भी विधानसभा चुनाव में लगेगी ड्यूटी, विभाग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से मांगा ब्योरा

बिहार विधानसभा के चुनाव में राज्य के विभिन्न विभागों में संविदा पर नियुक्त कर्मियों की भी ड्यूटी लगाने की तैयारी है। निर्वाचन विभाग ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से संविदा पर नियुक्त कर्मियों का ब्योरा उपलब्ध कराने के लिए कहा है। सभी डीएम को 5 अगस्त तक ब्योरा उपलब्ध करा देना है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने बिहार में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। करीब 34 हजार अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इसके बाद बिहार में मतदान केंद्रों की संख्या करीब 1 लाख 6 हजार हो गयी है। इसके लिए अतिरिक्त 1 लाख 80 हजार मतदान कर्मियों की आवश्यकता होगी। इसे ध्यान में रखकर यह तैयारी शुरू की गई है। निर्वाचन विभाग संविदा कर्मियों की उपलब्धता के आधार पर आकलन करेगा।

निर्वाचन विभाग ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कहा है कि संविदा पर नियुक्त कर्मियों के विभाग का नाम, संविदा नियोजित कर्मी की श्रेणी, पद नाम, पे स्केल या फिक्स्ड पे के साथ कितने पुरुष व महिलाकर्मी हैं, उनका ब्यौरा उपलब्ध कराएं। बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

सुरक्षा बलों के लिए वोटिंग से पहले जिलों में बनाए जाएंगे स्पेशल क्वारेंटाइन सेंटर
कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों के लिए स्पेशल क्वारेंटाइन की व्यवस्था होगी। कोरोना से संक्रमित होने पर उन्हें स्पेशल क्वारेंटाइन में ही रखा जाएगा। इसे देखते हुए सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया जा रहा है। आयोग ने कहा है कि चुनाव के दौरान प्रतिनियुक्त किए जाने वाले केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और राज्य पुलिस फोर्स के कर्मियों के लिए स्पेशल क्वारेंटाइन की व्यवस्था होगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के पहले ही इसकी व्यवस्था कर लेनी है। इसके लिए उन्हें जिलों में अस्पतालों से टाईअप करना है या अलग से व्यवस्था करनी है। आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को इस बाबत पत्र लिखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Contract reinstated personnel will also be engaged in the assembly elections, the department asked for details from all district election officials


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/contract-reinstated-personnel-will-also-be-engaged-in-the-assembly-elections-the-department-asked-for-details-from-all-district-election-officials-127576431.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/02/bihar-vidhan_1596324096.jpg

0 Response to "संविदा पर बहाल कर्मियों की भी विधानसभा चुनाव में लगेगी ड्यूटी, विभाग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से मांगा ब्योरा"

Post a Comment