Popular Posts

27 कंटेनमेंट जोन को मिला कर बनाए गए 10 बफर जोन, आवश्यक सामग्री को छोड़कर अन्य दुकानों को खोलने पर रोक जारी

27 कंटेनमेंट जोन को मिला कर बनाए गए 10 बफर जोन, आवश्यक सामग्री को छोड़कर अन्य दुकानों को खोलने पर रोक जारी

जिले के चार अनुमंडल के 27 कंटेनमेंट जोन को मिलाकर 10 बफर जोन बनाए गए हैं। यहां आवश्यक सामग्री को छोड़कर अन्य दुकानों को खोलने पर रोक जारी है। सदर एसडीअाे तनय सुल्तानिया ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में दुकान खाेलने सहित सभी गतिविधियाें पर रोक है। वहीं, बफर जोन में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़ अन्य दुकानों और प्रतिष्ठानों को खोलने पर रोक लगा दी गई है। जिले में 103 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

सदर अनुमंडल: पटना सदर अनुमंडल क्षेत्र के राजीवनगर रोड नंबर 1 से 24 तक की छोटी-बड़ी गली को बैरिकेड कर बफर जोन बनाया गया है। यहां 4 कंटेनमेंट जोन हैं। वहीं, कंकड़बाग स्थित शिवाजी पार्क से पोस्टल पार्क तक बफर जोन बनाया गया है। यहां 8 कंटेनमेंट जोन हैं।
दानापुर अनुमंडल: दानापुर अनुमंडल क्षेत्र के गोला रोड में एक बफर जोन बनाया गया है। यहां 6 कंटेनमेंट जोन हैं।
पटना सिटी अनुमंडल: पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र के सुल्तानगंज इलाके में एक बफर जोन बनाया गया है। यहां 3 कंटेनमेंट जोन हैं। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक बफर जोन बनाया गया है। यहां 4 कंटेनमेंट जोन हैं। खाजेकलां इलाके में एक बफर जोन बनाया गया है। यहां 2 कंटेनमेंट जोन हैं।
बाढ़ अनुमंडल: बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र के मोकामा इलाके में 2 और बख्तियारपुर इलाके में 2 बफर जोन हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prohibition on opening of shops other than required material, 10 buffer zones created by merging 27 container zones


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/prohibition-on-opening-of-shops-other-than-required-material-10-buffer-zones-created-by-merging-27-container-zones-127576429.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/02/orig_patna-covid_1596323289.jpg

0 Response to "27 कंटेनमेंट जोन को मिला कर बनाए गए 10 बफर जोन, आवश्यक सामग्री को छोड़कर अन्य दुकानों को खोलने पर रोक जारी"

Post a Comment