एक दिन में रिकॉर्ड 60254 कोरोना जांच, सैंपल की संख्या बढ़ाने पर जोर; आईपीआरडी सचिव बोले- क्वालिटी ऑफ ट्रीटमेंट बढ़ाएंगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 60254 कोरोना सैंपल की जांच हुई। जिसमें 3416 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 68148 हो गई है। लेकिन खुशी की बात यह है कि अब तक 43820 स्वस्थ हो चुके हैं।
आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार ने गुरुवार काे बताया कि कोविड-19 और बाढ़ से निपटने को लेकर सरकार पूरी सजगता, क्षमता और तत्परता के साथ सभी आवश्यक कार्रवाई कर रही है। क्वालिटी ऑफ ट्रीटमेंट बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। कोविड-19 की स्थिति की लगातार गहन समीक्षा की जा रही है। संक्रमितों की पहचान करके कोरोना की चेन तोड़ने के लिए अधिक से अधिक सैंपल की जांच पर जोर दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य सचिव ने की शुरुआत, कोरोना मरीजों से मिलकर अफसर जानेंगे उनका हाल
कोरोना मरीजों के इलाज में कोई लापरवाही न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राज्य के कोरोना हॉस्पिटल का दौरा करेंगे। अधिकारी न केवल हॉस्पिटल परिसर में जाएंगे, बल्कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संक्रमित मरीजों से मिलकर उनका कुशल-क्षेम भी लेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इस आशाय का आदेश जारी किया है। इसकी शुरुआत खुद प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कर दी है। वह पांच मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने खुद कोरोना संक्रमित मरीजों से मिलकर उनसे समस्याओं की जानकारी भी ली।
मास्क नहीं पहनने वाले 4282 लोगों पर जुर्माना: एडीजी (मुख्यालय) जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने पर 4282 व्यक्तियों से 2 लाख 14 हजार 100 रुपए जुर्माना वसूला गया है। इस दौरान 5 एफआईआर दर्ज करके 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 647 वाहन भी जब्त किए गए। वाहन मालिकों से 18 लाख 60 हजार 700 रुपए जुर्माना
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/record-60254-corona-checks-in-one-day-emphasis-on-increasing-sample-numbers-iprd-secretary-said-will-increase-quality-of-treatment-127593178.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/07/_1596754915.jpg
0 Response to "एक दिन में रिकॉर्ड 60254 कोरोना जांच, सैंपल की संख्या बढ़ाने पर जोर; आईपीआरडी सचिव बोले- क्वालिटी ऑफ ट्रीटमेंट बढ़ाएंगे"
Post a Comment