दिशा की मौत की डेट से होगी सुशांत केस की सीबीआई जांच, दिल्ली में केस दर्ज
बॉलीवुड एक्टर सुशांत केस में सीबीआई ने गुरुवार को दिल्ली में केस दर्ज कर लिया। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी सहित अन्य को अभियुक्त बनाया है।
सीबीआई ने दर्ज केस में ऑक्युरेंस ऑफ ऑफेंस की डेट 8 जून 2020 से 14 जून 2020 अंकित की है। 8 को सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत हुई थी और 14 को सुशांत ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी। इसलिए जानकार मानते हैं कि सीबीआई अब दिशा व सुशांत के मौत की कड़ी भी जोड़ेगी। इससे जांच का दायरा काफी बड़ा होगा। इसमें कई बड़े लोग आ सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि जांच उस एसआईटी को सौंपी गई है, जिसने शराब कारोबारी विजय माल्या और वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील की जांच की थी। इस एसआईटी की कमान एसपी नुपुर प्रसाद के हाथ होगी। वहीं, जांच की निगरानी गुजरात कैडर के आईपीएस संयुक्त निदेशक मनोज शशिधर और डीआईजी गगनदीप गंभीर करेंगे। सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि बिहार पुलिस ने रिया और पांच अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर मामले में अब तक की गई जांच और पूछताछ का ब्योरा सीबीआई को दे दिया है।
बिहार सरकार ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश
बिहार सरकार ने सुशांत के पिता के के सिंह के अनुरोध पर 4 अगस्त को केंद्र सरकार से सुशांत मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। केंद्र सरकार ने 5 अगस्त को इसे स्वीकार कर लिया और गुरुवार को सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली। सीबीआई इस मामले में मुंबई, पटना और अन्य स्थानों पर जांच करेगी। सुशांत केस में पटना पुलिस ने जो भी तफ्तीश की है उसकी पूरी जानकारी सीबीआई प्राप्त करेगी।
एसपी क्वारेंटाइन ही, बिहार पुलिस ने फिर लिखा खत
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के संदर्भ में दोबारा मुंबई म्यूनिसिपल कमिश्नर को पत्र भेजा है कि वह आईपीएस को आने दें। केस सीबीआई के पास जाने से उनका कोई काम नहीं। पत्र के जवाब के बाद आगे की रणनीति तय होगी।
सूरज पंचाेली बोले- मैं तो दिशा से कभी मिला ही नहीं
अभिनेता सूरज पंचोली ने कहा, “मैं कभी दिशा से मिला नहीं हूं और न ही उसके साथ पार्टी की।’ मैं नाम घसीटे जाने से दुखी हूं। कहीं किसी दिन लोग मुझे खुदकुशी के लिए मजबूर न कर दें।’ भाजपा नेता नारायण राणे ने कहा था कि सूरज से पूछताछ होनी चाहिए।
जनवरी में सुशांत को चंडीगढ़ से बुलाने को रिया ने 5 दिन में किए 25 कॉल
सूत्राें के अनुसार सुशांत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती की वजह से परेशान रहते थे। वह इसी साल जनवरी में अपनी बड़ी बहन रानी के यहां चले गए। यह रिया काे नागवार गुजरी। सुशांत के माेबाइल के सीडीआर से पुलिस काे पता चला कि सुशांत 20 से 24 जनवरी तक बहन के पास रहे। इन पांच दिनाें में रिया ने 25 बार सुशांत काे काॅल किया। यही नहीं रिया ने मुंबई आने का भी उनपर दबाव बनाया। बार-बार फाेन से आजिज सुशांत, रिया के पास मुंबई लाैट गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/cbi-investigation-in-sushant-case-will-be-done-with-the-date-of-dishas-death-case-registered-in-delhi-127593177.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/07/91_1596755116.jpg
0 Response to "दिशा की मौत की डेट से होगी सुशांत केस की सीबीआई जांच, दिल्ली में केस दर्ज"
Post a Comment