Popular Posts

मैट्रिक-इंटर में फेल 2.14 लाख परीक्षार्थी ग्रेस से पास, नहीं होगी कंपार्टमेंटल परीक्षा

मैट्रिक-इंटर में फेल 2.14 लाख परीक्षार्थी ग्रेस से पास, नहीं होगी कंपार्टमेंटल परीक्षा

मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2020 में 1 या 2 विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को बिहार बोर्ड ने ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया है। बिहार बोर्ड के प्रस्ताव को गुरुवार को शिक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी है। शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2020 में शामिल वैसे विद्यार्थी जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने के कारण कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2020 में शामिल होने के लिए पात्र थे।

उन्हें कोविड-19 महामारी के चलते अपवादस्वरूप कुछ अतिरिक्त अंकों का ग्रेस देकर पास करने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर शिक्षा विभाग ने सहमति प्रदान कर दी है। इंटर में 1,32,486 में से 72,610 और मैट्रिक में 2,08,147 में से 1,41,677 विद्यार्थी अतिरिक्त ग्रेस अंक पाकर उत्तीर्ण हुए। कुल 214287 विद्यार्थी पास किए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2.14 lakh candidates failed in matriculation-inter will pass from Grace, no compartmental examination


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/214-lakh-candidates-failed-in-matriculation-inter-will-pass-from-grace-no-compartmental-examination-127593179.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/07/bihar-edu-dept-job_1596754745.jpg

0 Response to "मैट्रिक-इंटर में फेल 2.14 लाख परीक्षार्थी ग्रेस से पास, नहीं होगी कंपार्टमेंटल परीक्षा"

Post a Comment