Popular Posts

बोरिंग रोड में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 5 लोग घायल

बोरिंग रोड में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 5 लोग घायल

बोरिंग रोड में सोमवार को संपत्ति विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। मामला धीरज कॉम्प्लेक्स के सेकेंड फ्लोर पर कब्जे को लेकर है। उस फ्लोर पर बीडी सिंह और संजय सिंह पप्पू दावा कर रहे हैं। दोनों पक्षों का कहना है कि मकान मालिक अनिल सिंह ने उन्हें सेकेंड फ्लोर लिख दिया है। घटना में संजय, उनके बेटे और एक अन्य का सिर फट गया। वहीं बीडी सिंह की तरफ से भी दो लोगों को चोट आई है। मामले की जानकारी होते ही एसके पुरी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने ले आई।
थानेदार नीरज सिंह ने कहा कि बीडी सिंह की तरफ से लिखित शिकायत की गई है। संजय सिंह भी लिखित शिकायत करेंगे। दोनों पक्षों से कागजात की मांग की गई है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संजय सिंह खुद को एक राजनैतिक पार्टी का नेता बताते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने घर में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान बीडी सिंह के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। महिलाअाें के साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। वहीं बीडी सिंह का कहना है कि जबरन कब्जा करने को लेकर संजय की तरफ से पथराव किया गया और मारपीट की गई।
पुलिस के खिलाफ नारेबारी भी की

घटना के बाद घायल संजय सिंह और उनके लाेग लहूलुहान होकर बोरिंग रोड में बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस कारण घंटे भर बोरिंग रोड चौराहे से एएन काॅलेज की तरफ जाने वाली लेन पर आवागमन ठप रहा। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाई और दोनों पक्षों को लेकर थाने चली गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 people injured in a fight over property dispute in Boring Road


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/5-people-injured-in-a-fight-over-property-dispute-in-boring-road-127649598.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/25/yhtyuuy_1598309674.jpg

0 Response to "बोरिंग रोड में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 5 लोग घायल"

Post a Comment