निराला नगर चाेरी मामले में 3 संदिग्ध हिरासत में, साेनपुर व हाजीपुर में रेड
24 August, 2020
Comment
दीघा के निराला नगर के चार घराें से पटना से बाहर के गैंग ने एक कराेड़ से अधिक की चोरी की थी। हालांकि लाइनर स्थानीय था। एसआईटी शातिरों के काफी करीब है। पुलिस की हिरासत में अब भी तीन संदिग्ध हैं। तीनों की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है। एसआईटी की दो टीमें छापेमारी कर रही हैं। एक शातिरों की गिरफ्तारी, ताे दूसरी सामान की बरामदगी के लिए सोनपुर और हाजीपुर में रेड कर रही है। घटना 20 अगस्त को अहले सुबह हुई थी। 6 से 8 अपराधियों ने दो थानेदार, एक आईटीआई संचालक और एक मार्बल कारोबारी के यहां चोरी की थी। मार्बल कारोबारी के यहां से लगभग एक करोड़ की ज्वेलरी, दो लाख कैश की चोरी की थी। घटना के बाद एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने सिटी एसपी मध्य विनय तिवारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/3-suspects-in-custody-in-nirala-nagar-chairi-case-red-in-saenpur-and-hajipur-127649601.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/25/
0 Response to "निराला नगर चाेरी मामले में 3 संदिग्ध हिरासत में, साेनपुर व हाजीपुर में रेड"
Post a Comment