Popular Posts

सुशांत के घर पहुंची सीबीआई, घटना काे री-क्रिएट किया, एक हिरासत में; मुंबई पुलिस से केस डायरी व दस्तावेज लिए

सुशांत के घर पहुंची सीबीआई, घटना काे री-क्रिएट किया, एक हिरासत में; मुंबई पुलिस से केस डायरी व दस्तावेज लिए

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की माैत मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची सीबीआई अधिकारियाें की एक टीम ने शुक्रवार काे अभिनेता के बांद्रा स्थित फ्लैट पर 14 जून की घटना काे री-क्रिएट किया। नूपुर प्रसाद के नेतृत्व में सीबीआई की दूसरी टीम ने बांद्रा थाने पहुंचकर केस डायरी और जरूरी दस्‍तावेज हासिल किए।

इसमें ऑटोप्सी और फोरेंसिक रिपोर्ट शामिल हैं। सीबीआई ने सुशांत की डायरी, लैपटाॅप और माेबाइल फाेन भी अपने कब्जे में लिया है। सीबीआई की एक अन्य टीम ने सुशांत के रसाेइए नीरज से गेस्ट हाउस में पूछताछ शुरू की। सुशांत के कर्मचारी दीपेश सावंत और कुछ अन्य गवाहाें से भी पूछताछ की गई है। एक अज्ञात को हिरासत में भी लिया गया।

सभी मेडिकल रिपोर्ट की जांच दिल्ली एम्स भी करेगी

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के मौत की जांच कर रही सीबीआई को अब एम्स (दिल्ली) का साथ मिलेगा। एम्स की फोरेंसिक टीम, सुशांत की मौत से जुड़े सभी मेडिकल रिपोर्ट का विश्लेषण, उनकी बॉडी पर मिले इंज्युरी के निशान व उसके पैटर्न को देखते हुए करेगी; इन दोनों मसलों का मिलान करेगी। यह टीम, सुशांत की गर्दन के निशान से जानेगी कि उनकी हत्या हुई या उन्होंने वाकई आत्महत्या की?

मुंबई पुलिस के अफसरों से पूछताछ
सूत्राें के अनुसार सीबीआई ने मुंबई पुलिस की उस टीम से भी पूछताछ की, जो पहले क्राइम सीन पर पहुंची थी। मुंबई पुलिस के अधिकारियों, और सुशांत सिंह के दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी। उन संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ करेगी, जिनसे मुंबई पुलिस पहले पूछताछ कर चुकी है।

सुशांत की बहन से ईडी ने ली जानकारी
सुशांत से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार काे अभिनेता की बहन प्रियंका से पूछताछ की है। प्रियंका सुशांत के बैंक खाते की वारिश हैं। ईडी अधिकारियाें के अनुसार प्रियंका से सुशांत के बैंक खाताें से लेनदेन काे लेकर पूछताछ की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CBI arrives at Sushant's house, re-creates incident, one in custody; Case diary and documents taken from Mumbai Police


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/cbi-arrives-at-sushants-house-re-creates-incident-one-in-custody-case-diary-and-documents-taken-from-mumbai-police-127639824.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/22/sushant-ss_1598050978.png

0 Response to "सुशांत के घर पहुंची सीबीआई, घटना काे री-क्रिएट किया, एक हिरासत में; मुंबई पुलिस से केस डायरी व दस्तावेज लिए"

Post a Comment