नाबालिग ने अपहरण का किया ड्रामा, मां से मांगे 5 लाख, पूर्णिया से बरामद
पत्रकारनगर थाना इलाके स्थित घर से भाग कर एक नाबलिग छात्र दाे दिन पहले पूर्णिया चला गया। उसका वहां दाेस्त रहता है। वहां जाने के बाद उसने अपहरण का ड्रामा कर दिया। उसे मां से रकम लेकर बाइक व कीमती सामान लेने थे। पूर्णिया पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही उसने मां काे खुद के माेबाइल से फाेन कर कहा कि मैं किडनैप हाे गया हूं। किडनैपर मेरे पास खड़े हैं।
इसकी जानकारी मिलने के बाद मां ने पत्रकारनगर थाना में उसके अपहरण का केस दर्ज करा दिया और बेटे का माेबाइल नंबर भी दे दिया। पुलिस ने उसके माेबाइल नंबर काे सर्विलांस पर ले लिया। उसके बाद फिर उसने मां काे फाेन कर कहा कि 5 लाख नहीं है ताे कम से कम तीन लाख दे दाे मेरी जान बच जाएगी। वरना ये लाेग हमकाे मार देंगे।
पुलिस ने उसकी बाताें काे सुना। फिर उसने एक लाख देने काे मां काे कहा, पुलिस काे उसके माेबाइल लाेकेशन से पता चल गया था कि वह पूर्णिया में है। पटना से पुलिस की टीम मंगलवार की रात काे रवाना हुई। उसके बाद उसके माेबाइल लाेकेशन के आधार पर उस नाबलिग छात्र काे पूर्णिया के खजांचीहाट इलाके से बुधवार की रात काे बरामद कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/minor-kidnapped-drama-demands-5-lakh-from-mother-recovered-from-purnia-127612659.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/13/
0 Response to "नाबालिग ने अपहरण का किया ड्रामा, मां से मांगे 5 लाख, पूर्णिया से बरामद"
Post a Comment