Popular Posts

शराब पीकर हंगामा करने वाले हवलदार काे भेजा जेल

शराब पीकर हंगामा करने वाले हवलदार काे भेजा जेल

शराब पीकर हंगामा करने वाले चालक हवलदार प्रभुनाथ पाल को बुधवार को जेल भेज दिया गया। एसके पुरी थाने की पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। हवलदार पर विभागीय कार्रवाई भी होगी। थानेदार नीरज सिंह ने कहा-आवश्यक कार्रवाई के बाद हवलदार को जेल भेज दिया गया।

नशेड़ी हवलदार से पूरा एसके पूरी थाना मंगलवार को रातभर परेशान रहा। वह रातभर हाजत में हंगामा करता रहा। पुलिसकर्मियों पर भी वह आईपीएस अधिकारी का चालक होने का धौंस दिखाता रहा। बुधवार की सुबह जैसे ही उसका नशा फटा तो उसके होश ठिकाने लग गए। वह छोड़ देने की गुहार लगाने लगा। पुलिसकर्मियों के समक्ष गिड़गिड़ाने लगा। लेकिन तब तक ब्रेथ एनेलाइजर से जांच हो चुकी थी।

देर रात पान दुकान पर किया था हंगामा
फुलवारीशरीफ का रहने वाला प्रभुनाथ एक आईपीएस अधिकारी को छोड़ने बोरिंग रोड आया था। उनको छोड़ने के बाद रास्ते में उसने कहीं शराब पी ली। शराब पीने के बाद बोरिंग रोड मोहिनी चौराहे के पास एक दुकान पर पान खाने के लिए रुका। वहां पहले से कुछ लोग पान खाने के लिए खड़े थे। प्रभुनाथ वहां मौजूद लोगों से उलझ गया और गाली-गलौज करने लगा। लोग तन गए तो वह भागने लगा। लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और एसके पुरी थाने के हवाले कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/havildar-who-was-furious-after-drinking-alcohol-was-sent-to-jail-127612643.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/13/orig_74_1597273633.jpg

0 Response to "शराब पीकर हंगामा करने वाले हवलदार काे भेजा जेल"

Post a Comment