अमरपुर में 55.75 कराेड़ से 43 सड़कों का होगा निर्माण, किया गया शिलान्यास
अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांव जल्द ही सड़क से जुड़ जाएंगे। अमरपुर विधायक जनार्दन मांझी की अनुशंसा पर 43 सड़क याेजनाअाें काे स्वीकृति सरकार ने दी है। जिसका शिलान्यास भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कर दिया गया है। 55 कराेड़ 75 लाख की लागत राशि से अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के अमरपुर व शंभूगंज क्षेत्र में 43 सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। विधायक जनार्दन मांझी ने बताया कि क्षेत्र की अतिवश्यक सड़काें की सूची तैयार करते हुए 43 सड़काें के निर्माण की अनुशंसा सीएम से की गयी थी, जिसपर स्वीकृति मिलते ही इस्टीमेट करते बनाते हुए टेंडर में भेज दिया गया था। जिसका मुख्यमंत्री द्वारा 20 अगस्त काे एक साथ पटना से शिलान्यास कर दिया गया है। उन्हाेंने बताया कि करीब 20 कराेड़ 75 लाख की लागत से अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में 14 सड़क बनने है, जबकि शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में करीब 35 कराेड़ की लागत से 29 सड़क बनाये जाएंगे। विधायक ने कहा कि सभी सड़क याेजनाअाें के पूर्ण हाेते ही करीब एक लाख से ज्यादा की आबादी काे सीधे लाभ मिलेगा। उन्हाेंने कहा कि कई सड़क एमआर के तहत बनेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/5575-karad-to-43-roads-to-be-built-in-amarpur-foundation-stone-laid-127638264.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/22/
0 Response to "अमरपुर में 55.75 कराेड़ से 43 सड़कों का होगा निर्माण, किया गया शिलान्यास"
Post a Comment