Popular Posts

गबन के आरोपी विरनौधा के पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार, चार वर्ष से था फरार

गबन के आरोपी विरनौधा के पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार, चार वर्ष से था फरार

शंभूगंज पुलिस ने गबन के आरोपी विरनौधा पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में से बांका जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड के विरनौधा पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार पर गबन के आरोप में चार वर्ष पूर्व ही शंभूगंज थाना में कांड संख्या 7/ 2016 प्राथमिकी दर्ज कराई गई था। जिसके बाद से ही विजय कुमार फरार चल रहे थे। जहां शंभूगंज पुलिस कई बार उनके घर कैथा गांव में छापेमारी किया था। किन्तु हर बार वो पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। वही गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की विजय कुमार अपने घर पर है। सूचना पर शंभूगंज थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद व अनि रामाकांन्त सिंह व अनि प्रशांत कुमार सादे लिबास में पुलिस बल के साथ उसके घर को घेर लिया। जहां भागने के क्रम में विजय कुमार को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। इस दौरान उसके परिजनों ने चोर-चोर कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हालांकि शंभूगंज पुलिस को देखते ही ग्रामीण ने सारा माजरा समझ लिया। इधर गिरफ्तार विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने कोई सरकारी राशि गबन नहीं किया है। उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/former-pax-president-arrested-for-embezzlement-virnodha-absconding-for-four-years-127638284.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/22/

0 Response to "गबन के आरोपी विरनौधा के पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार, चार वर्ष से था फरार"

Post a Comment