इंटर के परीक्षा फाॅर्म भरने में 400 रुपए की हो रही वसूली
नंदलाल सिंह कालेज जैतपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा फार्म भरने में छात्र-छात्राओं से करीब 400 से 500 रुपये की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्र नेता अभिषेक प्रताप सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से लिखित शिकायत की है। जिसमे कहा गया है कि बोर्ड द्वारा एससी /एसटी व र्इबीसी के लिए परीक्षा फार्म भरने का शुल्क जहां 995 रुपये निर्धारित किया गया है। वहां कुल शुल्क 995 की जगह प्रत्येक ट्रांजक्शन पर 310 रुपये, 100 रुपये फार्म का और 100 रुपये साइबर चार्ज अलग से लिया जा रहा है।
वहीं सामान्य कोटि के छात्र-छात्राओं से कुल शुल्क 1220 रुपये की जगह 1510 रुपये, 100 रुपये फार्म का एवं 100 रुपये साइबर चार्ज के अलग से वसूले जा रहे हैं जो नाजायज हैं। अभिषेक प्रताप ने बताया कि इस संबंध में प्राचार्य का कहना है कि जीएसटी चार्ज भी लग रहा है। जबकि इस संबंध में जब डीईओ से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तय दर के अतिरिक्त कोई राशि नही लेनी है। इस संबंध में प्राचार्य डॉ केपी श्रीवास्तव ने बताया कि फार्म ऑन लाइन भरा जा रहा है। कालेज को निर्धारित राशि 995 रुपये व 1220 रुपये ही प्राप्त हो रही है। अगर साइबर संचालक लेन-देन में गड़बड़ी कर रहे हैं तो इसकी जवाबदेही उनकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/manjhi/news/recovery-of-400-rupees-in-filling-the-inter-examination-form-127636260.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/
0 Response to "इंटर के परीक्षा फाॅर्म भरने में 400 रुपए की हो रही वसूली"
Post a Comment