Popular Posts

छपरा में 102 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 3549

छपरा में 102 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 3549

जिले में कोरोना के संक्रमण के शिकार पॉजिटिव नए मरीज 102 गुरुवार को पाए गए। इसके साथ ही पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर जिले में 3549 हो गई है। अब तक जिले में 286 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं, जिसमें से 205 कंटेनमेंट जोन को समाप्त कर दिया गया है। जबकि 19 कोरोना हॉट स्पॉट चिन्हित किया गया है, जहां 15 से अधिक कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

जिले में लगातार कोरोना के संक्रमण के शिकार मरीजों की संख्या में गुणात्मक वृद्धि हो रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन की बेचैनी को परेशानी बढ़ गई है। हालांकि पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर बिहार में लॉकडाउन लागू किया गया है। आगामी 6 सितंबर तक लॉकडाउन लागू रहेगा, लेकिन कंटेनमेंट जोन तथा कोरोना हाॅट स्पाॅट के लिए बनाए गए नियमों का पालन आम जनों के द्वारा नहीं किया जा रहा है।

गवन्द्री में फिर मिले चार पॉजिटिव
तरैया प्रखण्ड में गुरुवार को 04 कोरोना पॉजिटिव मिले है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि गवन्द्री,पोखड़ेरा एवं पुस्तकालय भवन कक्ष तरैया में मेडिकल टीम द्वारा शिविर लगाकर 202 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें गवन्द्री गांव के चार लोग पॉजिटिव पाये गये है।

नगरा पीएचसी में दो दिन में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव
नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा के टीम द्वारा बुधवार व गुरुवार को दो दिन में 313 व्यक्ति का जांच किया गया, जहां 14 लोगो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। स्वास्थ्य प्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र व पीएचसी में जांच हुआ। जिसमें बुधवार को 159 जांच हुआ। जिसमें आठ का पॉजिटिव निकाला, छह धोबवल एक वर्णपुरा, एक छपरा तथा गुरुवार को 154 जांच हुआ। जिसमें छह का पॉजिटिव आया, जो 2 छपरा, तीन मसीहन टोला व एक नगरा बताया जाता है, जो सभी होम आइसोलेट है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Number of infected people increased to 3549 due to 102 new corona positive in Chapra


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/chhapra/news/number-of-infected-people-increased-to-3549-due-to-102-new-corona-positive-in-chapra-127636264.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/86_1597964535.jpg

0 Response to "छपरा में 102 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 3549"

Post a Comment