Popular Posts

तरैया में 25 वें दिन भी बाढ़ का कहर जारी

तरैया में 25 वें दिन भी बाढ़ का कहर जारी

प्रखण्ड में 25 वें दिन भी बाढ़ का कहर जारी है। सानी खराटी गांव के लोगों के लिए चारो ओर से पानी से घिरे हुए ग्रामीण सड़क का पुल ही आज कल रैन बसेरा बना हुआ है। यहां के आधा दर्जन से अधिक लोगों का झोपड़ीनुमा मकान बाढ़ के पानी के तेज प्रवाह में बह गया है। अब सानी खराटी में ग्रामीण सड़क पर बने ऊंचे पुल पर सभी लोग पलास्टिक का टेंट गिराकर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में शरण लिए है।

जहां शौचालय,पे जल एवं बिजली का अभाव है।सानी खराटी गाँव निवासी बाढ़ पीड़ित लगन महतो,सजन महतो,रमेश महतो,धनेश महतो,सतन महतो,रामकरण महतो,उमेश महतो एवं शिवकुमारी देवी ने बताया कि इनका झोपड़ीनुमा मकान पानी की तेज प्रवाह में बह गया है।अब घर के सामानों के साथ हमलोग पुल पर शरण लिए हुए है। बाढ़ पीढ़ीत राजू कुमार,सुनीत कुमार एवं निशा देवी ने बताया कि घर में पानी घूस गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Flood havoc continues in Taraiya on 25th day


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/traya/news/flood-havoc-continues-in-taraiya-on-25th-day-127636259.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/orig_85_1597964425.jpg

0 Response to "तरैया में 25 वें दिन भी बाढ़ का कहर जारी"

Post a Comment