हरियाणा में बनी 10 लाख रुपए की 14040 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, बंद मकान में छिपाकर रखी गई थी
मद्य निषेध विभाग और कोईलवर थाना की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के खुटिहन टोला में छापेमारी किया। इस दौरान एक घर में छिपाकर रखे गए 386 कार्टन अंग्रेजी शराब की बोतलों को बरामद किया। खुले बाजार में शराब का कीमत लगभग ₹10 लाख आंका जा रहा है। इस बारे में मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बुधवार देर रात ट्रक से अंग्रेजी शराब की खेप आयी है।
जिसके बाद मद्य निषेध विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोईलवर पुलिस को सूचना देते हुए छापामारी के लिए टीम बनाई। इसके बाद विभाग के सहायक आयुक्त विकास कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गुरुवार सुबह उत्पाद निरीक्षक दुर्गेश कुमार, एसआई कुंदन कुमार, कमलेश पंडित, कोईलवर के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा पुलिस-बल के साथ कुल्हड़िया गांव के खुटिहन टोला में पहुंच गई। जिसके बाद बन्द पड़े मकान में छापेमारी शुरू कर दिया।
मकान काशी सिंह का बताया जा रहा है। बंद पड़े मकान में चार कमरे थे। पुलिस निगरानी में एक कमरे का ताला तोड़ा गया। जो अंदर में खाली पाया गया। दूसरे कमरे का ताला तोड़ने पर उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का कार्टन रखा हुआ था। फिर तीसरे और चौथे कमरे का भी ताला तोड़ा गया, उसमें शराब नहीं मिला। जिस बंद मकान के कमरे में शराब मिली, उसके ऊपर बृज किशोर सिंह लिखा हुआ था।
बाहर रहते हैं गृहस्वामी, पहले दिया था किराए पर
जानकारी के अनुसार शराब की खेप बुधवार देर रात शराब से भरी ट्रक की आने की सूचना मिली थी। जिसे खुटिहन टोला के एक बन्द पड़े घर में रख बाहर से ताला बंद किया गया था। गृहस्वामी बाहर रहते हैं। यह मकान गांव से कुछ दूर पर है। इसमें कई हिस्सेदार बताया जाते हैं, जो बाहर रहते हैं। मकान के ऊपर बोर्ड में काशी सिंह लिखा हुआ है। अंदर के चार कमरों पर चार अलग-अलग नाम है। बताया जा रहा कि बाहर होने के कारण परिवार वालों ने इस मकान को पहले किराए पर लगा रखा था। अब किराए पर है या नहीं इस बारे में पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच विभागीय स्तर से की जा रही है।
ट्रक से लायी गयी थी शराब ?
ग्रामीणों ने बताया कि जिस मकान से शराब बरामद हुआ था। वहां से कुछ दूरी पर कीचड़ में एक ट्रक फंस गया था। जिसे गुरुवार सुबह सात बजे जेसीबी मशीन से बाहर खींचकर निकाला गया था। ग्रामीणों ने शक व्यक्त किया कि उसी ट्रक से शराब लायी गयी होगी। इधर, कुल्हड़िया गांव में भारी मात्रा में शराब की खेप पकड़े जाने पर कई तरह की चर्चाएं हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/ara/news/14040-bottles-of-english-liquor-made-in-haryana-were-seized-and-kept-in-a-closed-house-127592159.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/07/44_1596744738.jpg
0 Response to "हरियाणा में बनी 10 लाख रुपए की 14040 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, बंद मकान में छिपाकर रखी गई थी"
Post a Comment