Popular Posts

सिधवलिया व बैकुंठपुर में 2 फीट कम हुआ बाढ़ का पानी, हर घंटे कम हो रहा जलस्तर, रास्ते अब भी बंद

सिधवलिया व बैकुंठपुर में 2 फीट कम हुआ बाढ़ का पानी, हर घंटे कम हो रहा जलस्तर, रास्ते अब भी बंद

मांझा और बरौली के बाद गंडक का धारा बैकुंठपुर व सिधवलिया में भी नरम हो गई है। मंगलवार को दोनों प्रखंडों के बाढ़ में डेढ़ से दो फीट की कमी आई है। दोनों प्रखंडों के 70 गांवों से बाढ़ का पानी उतर चुका है। घरों का पानी बाहर होने से लोग अब शरणास्थली छोड़कर अपने घर को लौट रहे हैं। चारों प्रखंड के करीब 4 लाख से ज्यादा की आबादी राहत की सांस ले रही है। हालांकि बाढ़ प्रभावित इलाके में सड़कों पर पानी के बहाव के कारण अभी जनजीवन बेपटरी है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार नदी की धारा में हर घंटे कमी आ रही है। उधर नेपाल बराज से पांचवे दिन भी पानी का डिस्चार्ज लेवल गिरा है। बाल्मीकि नगर डैम से मंगलवार की दोपहर गंडक में 1 लाख 64 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पिछले 15 दिनों में सबसे कम डिस्चार्ज है। डैम से पानी का डिस्चार्ज घटने से नदी के जलस्तर में आज जबर्दस्त कमी आने की संभावना है।

बैकुंठपुर के 13 पंचायतें बाढ़ प्रभावित घोषित
बैकुंठपुर के 13 पंचायतों को पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है। अंचल पदाधिकारी राकेश कुमार दुबे ने बताया कि शेष 9 पंचायतों में जांच की प्रक्रिया चल रही है। जांच रिपोर्ट पूरी होने के बाद अन्य पंचायतों को भी पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित किया जाएगा। बाढ़ प्रभावित गांवों में चल रहे कम्युनिटी किचन को सुचारू रखने का निर्देश दिया गया।

इन गांवों में अभी भी ज्यादा तबाही
बरौली : नवादा, रतनसराय, बघेजी, देवापुर, मिर्जापुर, कोटवा, भड़कुईयां, कहला, खजुरिया, पचरूखिया, नौतन, बेलसड़, संदली, महम्मदपुर निलामी। सिधवलिया: शेर, बखरौर, विशुनपुरा, जलालपुर, गंगवा, बुचिया, कली टोला, माधोपुर, मंगोलपुर, देकुली, मटौली। बैकुंठपुर: परसौनी, खैरा आजम, रेवतीथ, हकीम, आजवीनगर,चमनपुरा, धर्मबारी, दिघवा दुबौली उत्तर, सिरसा मानपुर, दिघवा दुबौली दक्षिण, कतालपुर, जगदीशपुर, हमीदपुर, गम्हारी, चिउटाहा, बंधौली बनौरा, उसरी, बांसघाट मसूरिया, फैजुल्लाहपुर बंगरा, बखरी, प्यारेपुर।

122 सड़कों पर बह रहा पानी
बाढ़ प्रभावित पंचायतों के 122 गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है। कई गांव में अभी भी बाढ़ का पानी 4 से 5 फीट तक बह रहा है। जिससे पैदल आवागमन करना बाढ़ पीड़ितों के लिए खतरे से खाली नहीं है। बाढ़ पीड़ितों को प्रशासनिक स्तर पर मिल रही राहत नाकाफी है। बाढ़ पीड़ित सरकारी राहत को धता बता रहे हैं। कई जगहों पर राहत व सुविधाएं नहीं मिलने से नाराज पीड़ित हंगामा व प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अब भी शेर गांव में जलमग्न हुआ गावं


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/flood-water-reduced-by-2-feet-in-sidhwalia-and-baikunthpur-water-level-is-decreasing-every-hour-roads-still-closed-127586332.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/orig_15_1596583633.jpg

0 Response to "सिधवलिया व बैकुंठपुर में 2 फीट कम हुआ बाढ़ का पानी, हर घंटे कम हो रहा जलस्तर, रास्ते अब भी बंद"

Post a Comment