Popular Posts

यूपीएससी में प्रदीप को 26, शिव आशीष को 108 तो सुमित को मिला 607वीं रैंक

यूपीएससी में प्रदीप को 26, शिव आशीष को 108 तो सुमित को मिला 607वीं रैंक

संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी में गोपालगंज के प्रदीप सिंह, शिव आशीष और सुमित कुमार पांडेय ने सफलता पाई है।इसके पहले प्रदीप सिंह को पिछली बार 93 वी रैंक आया था।इस बार उन्हें 26 वी रैंक आईं है।सभी मध्यवर्गीय परिवार से आते है। प्रदीप सिंह मूलरूप से मीरगंज थाना क्षेत्र के प्रमाण पट्टी गांव के रहने वाले है।इनके पिता मनोज सिंह इंदौर में रहते है।जबकि शिव आशीष गोपालगंज के रहने वाले है।इनके पिता अरुण कुमार मिश्रा अधिवक्ता है। जबकि इनके बड़े पापा मनन मिश्रा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष है। वहीं सुमित कुमार मूल रूप से भोरे प्रखंड के तिवारी बगहवा गांव के रहने वाले है।

नौकरी के बाद 11 घंटे करता था पढ़ाई: प्रदीप

यूपीएससी में 26 वी रैंक लाने वाले प्रदीप से मोबाइल पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि इसके पहले उन्हें 93वी रैंक आईं थीं। जिस वजह से उन्हें आईएएस कैडर नहीं मिल पाया था। पिता मनोज सिंह ने कहा कि एक बार फिर से मेहनत करो इसके बाद मैने ठान लिया कि इस बार आईएएस ही बनूंगा। मेहनत से ही हासिल किया जा सकता है। नौकरी लगने के बाद भी मैं 11 घंटे तक पढ़ाई करता था।

12 घंटे पढ़ने से मिलती है सफलता: शिव आशीष

शिव आशीष को यूपीएससी में 108 वी रैंक आईं है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया है।उन्होंने फोन पर बताया कि जो छात्र यूपीएससी की तैयारी कर रहे है। उन्हें 11 से 12 घंटे तक पढ़ाई करनी चाहिए। यूपीएससी से जुड़ी किताबें हमेशा पढ़ते रहना चाहिए। मेहनत अगर सही ढंग से हो तो सफलता जरूर मिलेगी।

मेरी पहली पसंद बिहार कैडर है: सुमित पांडेय
सुमित कुमार पांडेय को 607 वी रैंक मिला है। सुमित पांडेय ने प्राथमिक शिक्षा राजकीय मध्य विद्यालय भोरे, 10वीं की परीक्षा गांधी स्मारक उच्च विद्यालय भोरे से 2010 में, इंटर की परीक्षा सीएचएस वाराणसी से 2012 में, बीटेकआईआईटी. खड़गपुर से 2017 में पास किए है। वे बिहार कैडर में आना चाहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/in-upsc-pradeep-got-26-shiv-ashish-got-108-and-sumit-got-607th-rank-127586323.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/

0 Response to "यूपीएससी में प्रदीप को 26, शिव आशीष को 108 तो सुमित को मिला 607वीं रैंक"

Post a Comment