Popular Posts

इसुआपुर के अगौथरनंदा में नाव पलटने से सात लोग डूबे, 2 बच्चों की गई जान, तीन को बचाया

इसुआपुर के अगौथरनंदा में नाव पलटने से सात लोग डूबे, 2 बच्चों की गई जान, तीन को बचाया

गंडक बराज से लगतार पानी छोड़े जा रहे है। गुरुवार को पौने दो लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। बाढ़ का पानी पटना-सीवान-शीतलपुर मार्ग पर चढ़ गया। जिससे अवागमन बाधित हो गया। पहीं परसा के बनकेरवा में संपर्क पथ तेज धार में बह गया। जिले में अलग-अलग स्थानों पर डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। इसुआपुर में नाव डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। शव की तलाश जारी है। एक बालक की शव बरामद कर लिया गया। वहीं मशरक में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
डूबने वालों में मुखिया के पौत्र भी है
प्रखंड के अगौथर सुंदर पंचायत के मुखिया रंगलाल राय का पौत्र व सत्यनारायण राय का 20 वर्षीय इकलौता पुत्र मनीष राय तथा उसी गांव के प्रभुनाथ राय का 22 वर्षीय पुत्र बृजेश राय बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। जिनका अभी अता पता नहीं है। हालांकि नाव पर इनके साथ गए अन्य पांच युवक पानी से निकाल लिए गए हैं। ग्रामीणों ने डूबे अन्य तीन युवकों बिट्टू राय, पिंटू राय तथा नीरज राय को पानी से बाहर निकाल लिया। जिनका इलाज सीएचसी इसुआपुर में चल रहा है।

इसुआपुर में बाढ़ में घूमने के लिए निकले थे पांच बच्चे
इसुआपुर प्रखंड के अगौथर पंचायत के अगौथर नंदा में बाढ़ में घुमने निकले पांच बच्चों के साथ नाव डूब गई। जिसमें तीन किशोंरों को बचाया जा सका। दो डूब गये। देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम ने एक किशोर का शव बरामद कर लिया। दूसरे का तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार बाढ़ के पानी में नाव पलटने से 5 बच्चें पानी में डूब गए। आनन-फानन में आस-पास में मौजूद लोगों ने 5 में से 3 बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। बता दें कि नाव में कुल 7 लोग सवार थे। जिनमें से 5 बच्चें थे।

नाव पलटने के बाद 5 बच्चों में से जो थोड़ा तैरना जानता था वह निकल गया। वहां पर मौजूद दो अधेड़ व्यक्ति ने बचाया। तीनों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत सही बताया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद जदयू प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की जायजा लेकर इन्ही के द्वारा एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम पहुंचकर शव की तलाश शुरू की। वहीं मुखिया के पौत्र समेत दो युवक अभी भी लापता हैं।

मशरक में डूबने से किसान की मौत, बहाव था तेज
मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंंचायत के बहादुरपुर गांव में गुरुवार की शाम मवेशी खिला रहें वृद्ध की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बहादुरपुर गांव में बाढ़ के पानी से पूरा गांव डूबा हुआ है। उसी के वार्ड-3 में मवेशी खिला रहें वृद्ध का पैर गहरे पानी में चलें जाने से तेज पानी के बहाव में चला गया। मृतक वृद्ध की पहचान बहादुरपुर गांव निवासी स्व रामदयाल राय के 50 वर्षीय पुत्र जमादार राय के रूप में हुई।

परसा: बनकेरवा कांटा के पास सम्पर्क पथ बाढ़ के पानी में बहा
बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ के पानी में उतार-चढ़ाव ने बाढ़ पीड़ितों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले छह दिन से लगातार पानी घटने से बाढ़ प्रभावित गांवों जिंदगी पटरी पर लौटने लगी थी। लेकिन इसी बीच बुधवार की रात से बाढ़ का पानी फिर चढ़ने लगा है। बाढ़ का पानी चढ़ने से माड़र-अन्याय पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग व बनौता पंचायत के बथुई गांव के पास अंजनी-बनौता पथ पर बाढ़ का पानी बहने लगा हैं।

इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में जगह-जगह कट गई सड़कों से होकर गुजर रहे बाढ़ के पानी का बहाव तेज गया है। गुरुवार को बाढ़ प्रभावित गांवों में एक फीट पानी बढ़ गया। जिससे ऊंचे स्थानों पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों के घर लौटने का सिलसिला थम गया है। परसा प्रखंड के बनकेरवा कांटा के समीप मुख्य पथ टूट गया है। परसा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों की 49 हजार आबादी बाढ़ से पूरी तरह से प्रभावित हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Seven people drowned in Agautharananda in Isuapur, 2 children were killed, three were saved


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/chhapra/news/seven-people-drowned-in-agautharananda-in-isuapur-2-children-were-killed-three-were-saved-127636251.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/orig_84_1597964326.jpg

0 Response to "इसुआपुर के अगौथरनंदा में नाव पलटने से सात लोग डूबे, 2 बच्चों की गई जान, तीन को बचाया"

Post a Comment