पुनीत बिगहा व मुसतीचक में शराब की 12 भट्ठियां ध्वस्त
उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए परस बिगहा थाना क्षेत्र के पुनीत बिगहा और मुसतीचक झलास में चलाई जा रही देसी शराब की एक दर्जन से अधिक भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। उत्पाद अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि झलास से 10 लीटर निर्मित शराब भी जब्त की गई है। इसके अलावा लगभग 20 क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया गया है। शराब बनाने वाले कुछ उपकरण तोड़ दिए गए हैं जबकि कुछ जब्त कर लिये गए हैं।
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि परस बिगहा थाना क्षेत्र के पुनीत बिगहा और मुसतीचक इलाके में दरधा नदी के झलास में फिर से बड़े पैमाने पर शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आलोक में गुरुवार को सब इंस्पेक्टर सोनू कुमार और निशा कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
लगभग दो घंटे तक चले अभियान के दौरान झलास हटा-हटाकर भट्ठी की तलाश की गई। उन्होंने बताया कि नदी में उगी बड़ी-बड़ी झलास का फायदा उठाकर कारोबारी शराब का निर्माण करते हैं। बालू खोदकर बड़े-बड़े ड्रम में जावा महुआ सड़ाया जा रहा था। बालू खोदकर ड्रम निकाला गया और उसमें सड़ाए जा रहे जावा महुआ को नदी में बहा दिया गया। उन्होंने बताया कि धंधेबाज की पहचान की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/12-kilns-of-liquor-demolished-in-puneet-bigha-and-mustaithak-127636229.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/
0 Response to "पुनीत बिगहा व मुसतीचक में शराब की 12 भट्ठियां ध्वस्त"
Post a Comment