वैशाली में 29 लोग जांच में मिले कोरोना पॉजिटिव
वैशाली जिला में शनिवार को कुल 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की अपडेट में एंटीजन किट में 2505 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई थी। जिसमें सिर्फ 29 लोग कोरोना पॉजेटिव मिले है। इस संबंध में वैशाली सीएस कार्यालय के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि वैशाली जिला में शनिवार को कुल 2752 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया था। जिसमें 2505 सैंपल की एंटीजन किट से जांच की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद 29 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। वही सीएस डॉ. इंद्रदेव रंजन ने बताया कि कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के लिए अब जिला में तीन निजी अस्पतालों का चयन किया गया है। जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज निर्धारित शुल्क देकर बेहतर उपचार की सुविधा पा सकते हैं।
गोरौल में मिला एक कोरोना पॉजीटिव केस
गोरौल| गोरौल प्रखंड क्षेत्र में आज फिर एक कोरोना के पॉजिटिव केस मिला है। यह कोरोना पॉजिटिव केस प्रखंड मुख्यालय से गांव चकव्यास में मिला है। इसके पूर्व से ही गोरौल प्रखंड मुख्यालय के सरकारी विभिन्न कार्यालय एवं इसके इर्द-गिर्द बाजार में कोरोना पॉजीटिव केस मिल चुके है।
महनार में फिर मिले चार कोरोना मरीज
महनार| प्रखंड के भरहो प्राथमिक विद्यालय में लगे शिविर में व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को विभागीय टीम ने कुल 111 लोगों की कोरोना की जांच की। इनमें से नगर के वार्ड 8 में एक एवं वार्ड 12 में दो तथा भरहो के वार्ड 8 में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ प्रबंधक जमील अहमद ने दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/29-people-found-corona-positive-in-vaishali-during-investigation-127642970.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/23/
0 Response to "वैशाली में 29 लोग जांच में मिले कोरोना पॉजिटिव"
Post a Comment