Popular Posts

पातेपुर के नीलो रुकुंदपुर में छह की रिपोर्ट पॉजिटिव

पातेपुर के नीलो रुकुंदपुर में छह की रिपोर्ट पॉजिटिव

पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के नीलो रुकुन्दपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर कुल 208 लोगों की कोरोना की जांच की। जांच रिपोर्ट आने के बाद छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। पातेपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केसी विद्यार्थी के नेतृत्व में शनिवार को नीलो रुकुंदपुर मध्य विद्यालय परिसर में कोरोना जांच शिविर लगाया गया था। जहां कुल 208 लोगों की एंटी रैपिड किट से कोरोना की जांच की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद छह लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/nilo-rukundpur-of-patepur-reports-six-positive-127642975.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/23/

0 Response to "पातेपुर के नीलो रुकुंदपुर में छह की रिपोर्ट पॉजिटिव"

Post a Comment