परिजनों के डांटने से जेवर व रुपए लेकर भागी किशोरी का मिला शव
बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर पंचायत के इस्माइलपुर चक्कासी गांव के निकट शनिवार की अहले सुबह हाजीपुर-जंदाहा एनएच- 322 के किनारे झाड़ी में अर्धनग्न अवस्था में किशोरी की हत्या कर, फेंका गया शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान राजापाकर थाना क्षेत्र के बालाटांड़ गांव की 17 वर्षीया किशोरी के रूप में हुई है। पहचान के बाद दी गई सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले घर में हुई डांट-फटकार से गुस्सा कर मृतका घर से 40 हजार नकद व बड़ी भाभी के गहने लेकर फरार हो गई थी। शुक्रवार 21 अगस्त को उनलोगों ने शादी की नीयत से अगवा कर ले जाने के मामले में लड़की के ननिहाल के ही पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। घटनास्थल के छानबीन के दौरान पुलिस को शव के पास से हाजीपुर के एक मेडिकल स्टोर में काम करने वाले एक युवक का आईकार्ड बरामद हुआ है।
मॉर्निंग वॉक को निकले लोगों ने देखा शव
शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे झाड़ी में हत्या कर फेंकी गई युवती के शव पर पड़ी। युवती के बदन पर जिंस व ऊपर सिर्फ ब्रा ही था। इसके बाद यह खबर पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में ग्रामीणों ने बिदुपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिसिया छानबीन में पता चला कि मृतका राजापाकर थाना क्षेत्र के गंगाजल गांव निवासी चुलहाई राय की पुत्री है, जिसके बाद पुलिस ने राजापाकर थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी देते हुए मृतका के परिजनों को सूचित करने की बात कही।
आसपास में ऑनर किलिंग की चर्चा
गांव और आसपास परिजन द्वारा ही बच्ची की हत्या करने की चर्चा हो रही है। मामला प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस के साथ आमलोगों के शक तब और गहरा हो गया जब सूचना पर पहुंचे पिता चुलहाई राय ने पहले तो अपनी पुत्री को पहचानने से ही इनकार कर दिया। फिर बाद में कहा कि घर की महिला के आने पर ही उसकी पहचान की जा सकती है। इस घटना को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सबसे अहम बात यह कि मृतका के पिता ने राजापाकर थाना में शादी की नीयत से 20 अगस्त की रात मेनका के अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को मामले के प्राथमिक जांच में मृतका के शरीर पर कहीं भी मारपीट या दुराचार करने के सबूत नहीं मिले हैं। परिजनों के चेहरे से तनिक भी पता नहीं चल रहा था कि उसके घर में इतनी बड़ी घटना हुई है।
पुलिस मामले को मान रही है संदिग्ध
बिदुपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार एवं राजापाकर थानाध्यक्ष ने प्रथम दृष्टया मौत के कारणों को रहस्य बताया है। राजापाकर थाना में मृतका के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए शादी की नीयत से पुत्री के अपहरण कर लिए जाने की बात बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लड़की के साथ ज्यादती हुई या नही इसका पता चल पाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bidupur/news/the-body-of-a-teenager-who-ran-away-with-jewelry-and-money-due-to-scolding-of-family-127642965.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/23/orig_1_1598137389.jpg
0 Response to "परिजनों के डांटने से जेवर व रुपए लेकर भागी किशोरी का मिला शव"
Post a Comment